शनि की राशि कुंभ में चन्द्रमा का गोचर आज कई राशियों में शुभ संयोग बना रहा है इसका लाभ क्या है जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए दिन शुभ है
2 of 13
मेष राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। उनकी सेहत के बारे में पूछें और जानने की कोशिश करें कि कहीं उन्हें डॉक्टरी जांच की आवश्यकता तो नहीं है। अपने घर के इन प्यारे से सदस्यों के साथ समय बिताना आपको बहुत अच्छा लगेगा।
आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़े। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें।
आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी।
आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे। इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें
3 of 13
वृष राशि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आज आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। अपने पार्टनर की बात को तरजीह दें और ध्यान से सुनें। रिश्ता रास्ते पर आ जाएगा। उसे सहारा दें। यह आप दोनों को खुश रखेगा।
हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। आगे आगे देखिये होता है क्या।
हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। पिछली गलतियों से सीखें, खर्च पर लगाम रखें, कुछ तो भरपाई होगी।
आज वो दिन है जब आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं। इसलिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और कोशिश कीजिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और बचाव के उपाय भी अपने पास रखें। अगर आप यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो किसी तरह की दुर्घटना को होने से बचा सकते हैं।
मिथुन राशिः चोट लगने की आशंका है सावधान रहें
4 of 13
मिथुन राशि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें।
आज अपने कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आप पाएंगे कि व्यावसायिक क्षेत्र में सब कुछ आपके अनुसार ही चलेगा।
आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। या तो पुराना घर छोड़ कर नये घर में जा सकते हैं। या फ्लैट की जगह कोठी में जा सकते हें। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। नया परिवेश आपको अच्छा लगेगा आप इसका भरपूर आनंद भी उठाएंगे।
आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं। आज आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है और कोशिश करें की आज कोई ऐसा काम ना करें जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत लगे। क्योंकि सिर की चोट सही होने में लम्बा समय लेती हैं। बाद में पछताने से अच्छा होगा कि पहले ही आप अपने आप की सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज भाग्य आपका प्रबल रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
आज आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे। याद रखें बिना जोखिम उठाए कुछ प्राप्त नहीं होगा। आपके व आपके प्रेमी के बीच नए समीकरण बन सकते हैं।
आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिये, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें।
धीमी चाल से जीत का इरादा- यही आज आपका आर्थिक मंत्र होना चाहिए। आपको अपने निवेश का तुरंत तो कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है, पर आगे चलकर लाभ सुनिश्चित है। कोई चिंता ही नहीं कीजिए, एकदम बेफिक्र हो जाइये, सोच समझकर किये निवेश का यही तो फायदा है देर से सही पर लाभ होना तय है।
अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानीयों से आप छुटकारा पा सकेंगे। अच्छे खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें जिससे आपका शरीर ऊर्जावान् और सही दिशा में प्रगतिशील होगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः आजीविका के लिए अच्छा दिन, सेहत का ध्यान रखें
6 of 13
सिंह राशि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा।
यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइये। आपको हैरानी भरा सुखद एहसास हो सकता है।
विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। आज अपनी डाक सम्भालकर देखें।
यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। अपने प्रमुख को धन्यवाद दीजिये जिन्होंने आपके लिये सही रिपोर्ट तैयार की है। ये पदोन्नति आगे चलकर आपके लिये फायदेमन्द होने वाली है।
आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है। ध्यान रहे आप बेहद सावधानी से रोड़ पर चलें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें ताकि मुश्किल पल निकल जाएं। स्पीड को दायरे में रखकर ही वाहन चलाएं और सीट बैल्ट और हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं। लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आपको इस प्रकार के ॠण देने से बचना चाहिए।
आज आपको जोड़ों की परेशानी हो सकती है। इसलिये आपको तुरन्त उसका उपचार करना चाहिये। खुद को व्यायाम और योग में व्यस्त रखें। आप ज्यादा काम का बोझा न लें वरना आपको दुष्परिणाम उठाने होंगे। कोई भारी वस्तु उठाने से परहेज करें।
तुला राशिः खान-पान में लापरवाही से बचें
8 of 13
तुला राशि
बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आपका भाग्य आपके साथ है इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपके चेहरे पर खुशी ले आएंगी। कुछ समय निकाल कर अपनी दूसरी खोई हुई चीजों को भी ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें क्या पता कहां क्या मिल जाए। आज आप खुद को भाग्यशाली समझें।
आज आप रंगीले मूड में होंगे और आप की किसी आस-पास के व्यक्ति से मुलाकात होगी। हल्का-फुल्का रोमांस करना हानिकारक नहीं, पर इसको लेकर गंभीर ना हों। अकेले व्यक्ति के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं। अगर बात आगे बढ़ती दिख रही है तो उसे आप दिल पर ना लें और यथार्थवादी बनें।
आज ऑफिस में आपको अपना ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आपके आस-पास बहुत से व्यवधान हैं। इन परेशानियों से आपके काम में रुकावट भी आ सकती है, इसलिए इन्हें नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश करें।
यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। आज आपका दिन है, छा जाइए।
आज आप जो भी खाएं उस पर सावधान रहने की आवश्यक्ता है। तले-भुने और चटपटे खाने से दूर रहें, ये आपका पेट खराब कर सकता है। कोशिश कीजिए की आप सादा और पौष्टिक भोजन करें। आज आपको खाने से सम्बन्धित सतर्क रहने की आवश्यकता है। जल्दी ही आप अपनी पहले जैसी अच्छी सेहत में नजर आएंगे।
वृश्चिक राशिः पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों और जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।
आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। आज आपको अपने प्रयासों द्वारा संबंध सुधारने का मौका मिलेगा।
विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। अपने आप को शाबाशी दें और मित्रों के साथ समय बिताएं।
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें।
आपने जो बहुमूल्य पत्थर पहना है उसे ज्योतिषी के पास जाकर चैक कराएं। कहीं ऐसा तो नहीं वही आपको नुकसान पहुंचा रहा हो। गलत समय पर गलत पत्थर पहनने से भी उसका बुरा असर पड़ता है। सुरक्षित रहना ही बाद में पछताने से अच्छा होता है इसलिए किसी अच्छे प्रोफैश्नल के पास जाएं।
धनु राशिः नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आप खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। ध्यान रखें कि सिर्फ बात करते रहने से कुछ नहीं होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें।
आपकी नौकरी बदलने की सोच आज सत्य में परिणित हो सकती है। इससे आपको लंबे समय से चले आ रहे मानसिक दबाव से मुक्ति मिल सकेगी। नवीन प्रकल्प व अवसर सामने अवश्य हैं लेकिन आपको अपनी प्रतिभा तो सामने लानी ही होगी। इसी तरीके से आप अपने भविष्य को सुखद बना सकेंगे।
आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। आपको मन की खुशी मिल रही है, और क्या चाहिए।
आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य और उर्जा का उपयोग कुछ जरूरी व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे खान-पान को कायम रखने में करें।
मकर राशिः रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप चाहे कुछ भी करें लेकिन अपने अंदर की आवाज के बताए रास्ते पर ही चलें। आप वो इंसान हैं जो कभी भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और आप पाएंगे कि जो लोग आपकी निंदा कर रहे थे वो भी अब आपके साथ ही हैं।
आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। इन पलों में आनंद करें। इस रिश्ते को संयोग के रूप में ही लें तो अच्छा है।
आज शायद आप अपने किसी नजदीकी से बहस में पड़ जाएं। अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि गुस्सा करने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दें या फिर प्यार से हल करने की कोशिश करें।
आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। इस समय से सबक लें, इसका फायदा भविष्य में मिलेगा।
कुंभ राशिः आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुची में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम भी पूरा कर सकते हैं।
अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। फैशन डिजाइनर्स को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए।
आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। ये मत सोचिए कि पैसा यूं ही आता रहेगा। इसलिए खर्च के मामले में मुट्ठी बांध के चलिए।
आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगायें कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें। अगर आप लम्बे समय तक परेशान हैं तो किसी डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। उस जगह पर जाने से भी क्या फायदा जहां जाना आपको पसंद ही नहीं है। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है।
आज अपने कार्यस्थल पर गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं।
आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं। आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।