आज चन्द्रमा मेष राशि मं गोचर कर रहा है जो कई राशियों में शुभ योग बना रहा है आपको लाभ मिलेगा
विज्ञापन
मेष राशिः आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो ये सफलता किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के रूप में भी मिल सकती है। ये सफलता विदेश में नई नौकरी जिसके प्रति आप आशा लगाए बैठे थे, भी हो सकती है। या फिर ये कोई अंतर्राष्ट्रीय सौदा भी हो सकता है।
आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। यह आपका सबसे बेहतर चुनाव होगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। पैसा कमाने के लिए जरूरी है कि आप हाथ आये मौके को न गवाएं। जल्दी और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ायें, इससे भविष्य की चुनौतियों से लड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
वृष राशिः अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के बुरे व्यवहार से दुखी हैं। आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप बेकार की किसी भी बात में ना पड़ें और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते रहें। परिस्थिति को काबू में रखने के लिए आप दूसरों के व्यवहार को तो काबू में नहीं रख सकते लेकिन अपने व्यवहार को काबू में रखना तो आपके वश में है।
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये।
आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रात्याशित अवसरों के लिये निवेश करना चाहिये। आज का आपका वित्तीय भविष्य थोड़ा सा डांवाडोल है।
मिथुन राशिः अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज आपके रोमांस के सितारे आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने या डिनर के लिए निकल सकते हैं। ऐसे काम आपको आज खुश रखेंगे। रोमांस की दुनिया में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से आज बचें।
अपने महत्वपूर्ण कामों को आप पूरी सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। जैसे ही आप अपना दिमाग लगा कर काम करना शुरू करेंगे, आपकी सारी परेशानियां खुद ही खत्म होती जाएंगी। परेशानी चाहे कितनी भी जटिल क्यों ना हो, आप उसका आसान सा हल ढूंढ ही लेंगे।
आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें।
विज्ञापन
कर्क राशिः दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है
5 of 13
कर्क राशि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।
आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है। आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। तो फिर इस तरह जेब मालामाल होने का जश्न मनाइये।
विज्ञापन
सिंह राशिः पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का स्त्रोत हैं। आज आप खूब मजा करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं।
आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है।
अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें।
इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों दोनों पक्षों में मैत्रीपूर्ण हल नहीं दिख रहा है इसलिए न्यायपूर्ण हल के लिए बहस को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए।
विज्ञापन
कन्या राशिः लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं
7 of 13
कन्या राशि
आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। ये आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। अपने दोस्तों को बताएं कि उनका आपकी जिन्दगी में वापस आना आपको कितना अच्छा लगा। ध्यान रहे कि ये साथ फिर कभी ना छूटे।
आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं।
इन दिनों अर्थ जगत में भड़कीले विज्ञापनों वाले व्यावसायिक निवेश से बचने का प्रयास करें। परन्तु अगर आप इसके प्रत्येक पहलु को परख सकें और आपके अनुसार यह खरा साबित हो तो आप निवेश कर सकते हैं। आज इसमें लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं। आज आपके सम्मुख जो भी व्यवसाय के नये अवसर आयेंगे उससे आप उम्मीदें कर सकते हैं परन्तु आप उन्हीं पर आश्रृत होकर निश्चिंत ना हो जाएं बल्कि सोच समझ कर कदम उठाएं।
तुला राशिः लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।
आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। इस समय जो आप अतिरिक्त काम कर रहे हैं वो भविष्य को लिए आपका निवेश है जिससे कि आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा।
विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे।
वृश्चिक राशिः आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है
9 of 13
वृश्चिक राशि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या पिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो।
ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। इसके परिमाम आपकी उम्मीद से भी ज्यादा होंगे।
आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
धनु राशिः धन की प्राप्त कर सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
आज किसी दोस्त से लड़ाई तनाव का कारण बन सकती है। आपको इस बात से हैरानी होगी और बड़ी समझदारी से आपको इस स्थिति को काबू में रखना होगा। दूसरे के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें इससे समस्या तो हल होगी ही साथ ही आपका दोस्ती का रिश्ता टूटने से भी बच जाएगा।
हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। यदि स्थिति भयावह भी बनती है तो भी आप निराश ना हों, आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे।
मकर राशिः आज बहुत व्यस्त रहेंगे
11 of 13
मकर राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।
संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। कुछ कहने से पहले भली प्रकार सोच लें व अपने साथी की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें।
आज आप अपने करियर को ले कर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन का उपयोग खुद को सही रास्ते पर लाने में करें।
अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आप पायेंगे कि आपके ओवरटाइम काम करने और दूसरे कारणों से भी इन दिनों खूब पैसा आ रहा है। इन पैसों को सही जगह निवेश कीजिए।
कुंभ राशिः चुनौती का जमकर सामना करें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। आपका दिल खुश हो जाएगा। आप ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि आपको आपकी मानसिक शांति जल्दी ही वापस मिलेगी।
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।
आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। अब सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए किसी भी चुनौती का जमकर सामना करें। आर्थिक हालात ठीक हों तो बड़ी मुश्किल से निपटना आसान हो जाता है।
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा।
आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज इस बारे में अपने बॉस से बात करने में ना हिचकिचाएं। वो आपके विचारों से सहमत ही होंगे।
आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। यह अच्छी तरह से जान-समझ लें कि आपका साझेदार कौन बनने जा रहा है, उससे व्यवसाय के सभी नियम और शर्तें समझ लें, लेकिन समय ठीक है आगे बढ़ें। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे।