फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार आपकी राशि के लिए कितना भारी है, जान लीजिए

Sat, 12 Nov 2016 09:18 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
शन‌िवार का यह द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए क‌ितना भारी और क‌ितना लाभकारी है जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः दिन का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। अपनी भावनाओं को नम्रता और स्पष्टता से व्यक्त करें, अपके प्रियजन आपकी बात जरूर सुनेंगे।
ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।
सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज सब कुछ आराम से चलता रहेगा। आज के दिन का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः घर एवं वाहन खरीदने के ल‌िए द‌िन अच्छा है

3 of 13
वृष
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए।
आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें।
घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है।

म‌िथुन राश‌िः आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं। यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिध्दि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए। आज आपको महसूस होगा कि आप व्यायाम करने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर पा रहे हैं। आज आपको वास्तव में ज़िम जाने की आवश्यकता है ताकि आपको अच्छा लगना शुरु हो जाए।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।
आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये, फिर देखिए सारे दबाव के बावजूद आप अपने लक्ष्य को छू रहे हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा- सीधा कहने से बचें।
आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है।
आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो। कोई सामान एक जगह से दूसरी जगह रख रहे हैं तो जल्दी से उसका निर्धारण कर लें, वरना चोरी होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः उन्नत‌ि का अवसर म‌िल सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप अवशय ही अपनी दृढ़ इच्छा व बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों पर विजय पा लेंगे।
आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। इसलिए, ये आपके हित में है कि आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें और इससे कुछ सीख ले कर लाभ उठाएं।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।

तुला राश‌िः झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनियेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है।
आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके कैरियर को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों से मिलने में हिचक ना करें, इनमें से किसी ना किसी से आपको आने वाले समय में लाभ जरूर होगा।
हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। फिर भी झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनियेगा। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिये। इसमें कुछ ज्यादा जोखिम वाले स्टॉक भी हैं। यह आगे चलकर फायदा पहुंचायेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः गाड़ी खरीदने के लिए द‌िन अच्छा नहीं है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। ईश्वर के नजदीक आने की आपकी इस इच्छा से आपको बहुत शांति मिलेगी। इससे आपकी प्रतिभा में भी निखार आएगा।
नवीन काम के साथ ढेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे।
आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना अभी टाल दें। 

धनु राश‌ि: उन्नति के कई अवसर मिलेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। पूरे विश्वास से आगे बढ़ें आपका यही विश्वास आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगा। आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने ऊपर विश्वास रखें।
आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं। और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

मकर राश‌िः विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। और अगर वो आपके घर ना भी रुकें तो भी आपकी दिनचर्या को तो बदल ही देंगे।
आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। जो काम अभी शुरू होने वाले हैं। सब आपकी मेहनत का सही फल देंगे।

कुंभ राश‌िः आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे।
आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी। आज आपके साथी और आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी सकारात्मक व आशावादी सोच को धन्यवाद देना चाहिए। ये आपकी औरों को मदद करने की इच्छा का भी फल है। इसी तरह अच्छा काम करते रहें।
आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। आपकी शुरुआत से भविष्य में अच्छा फायदा होगा।
 
विज्ञापन

मीन राश‌िः नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें।
आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। अत: कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा।
अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। इससे आपकी आय बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक होती जायेगी और साल दर साल आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रत्येक आर्थिक उछाल से आप अपने मस्तिष्क में तनाव एवं चिन्ता ना करें। क्योंकि इससे आप अपने जीवन को सहज महसूस नहीं करेंगे तथा यह आपकी आय की क्षमता में भी बाधक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें