आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, नौकरी, व्यवसाय, धन और परिवार के मामले दिन कैसा रहेगा जानिए।
विज्ञापन
मेष राशि: अच्छे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं
2 of 13
मेष राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। आज का दिन उन विषयों पर बात करने के लिए उचित है, जिन पर आपके साथी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था। आज उन लोगों के लिये अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। एक अच्छी नौकरी के लिये अवसर पाने होंगे। समय देना होगा और आप का भाग्य आपके साथ चलेगा। आपको आज जो भी अच्छा अवसर मिलता है उसका भरपूर लाभ उठाएं। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें।
विज्ञापन
वृष राशि: आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज आपका ध्यान अपने रिश्तों पर छाये हल्केपन एवं बोरियत को दूर करने पर जायेगा। सकारात्मक विचारों के फलस्वरूप आप अपने रोमांस को वापिस लाने में कामयाब साबित होंगे। आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते हैं, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं। अपना रात का खाना समय पर खाएं, तनाव कम करें।
मिथुन राशि: आज मेहनत का फल मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना काम समय पर पूरा कर सकें। आप में से कुछ लोगों को अपनी मेहनत का प्रतिफल तनख्वाह में वृद्धि के रूप में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों को कुशलता से सुलझा लेने के कारण आपको प्रशंसा मिलेगी। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। अपने पार्टनर के प्रति रोमांस इजहार करने का आज उत्तम दिन है। अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं। जैसे अंग्रजी में कहा गया है- हैल्थ इज वैल्थ। आज आप महसूस करेंगे कि पैष्टिक और हल्का खाना खाने से आपकी जिन्दगी में बदलाव आ रहा है। मांस छोड़ना आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: रचनात्मकता बढ़ाने के लिए अच्छा है दिन
6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। आप पौष्टिक और सन्तुलित भोजन लेना शुरू कर दें इससे आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज लाभ मिल सकता है
7 of 13
कन्या राशि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दे जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। यदि आप विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ व्यर्थ बहस ना करें। ऐसा करने से आपस के संबंध बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको लंबे समय से लंबित उन्नति मिल सकती है। हो सकता है कि आप इसकी अपेक्षा लंबे समय से कर रहे हों, लेकिन देर आए दुरूस्त आए। सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं। आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बाँधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा। ज्यादा मेहनत करने से आपके अन्दर ऊर्जा का संचार होगा और आपके अन्दर किसी काम को करने की उत्तेजना बढ़ेगी।
तुला राशि: रोमांस के मामले में अनुकूल नहीं है दिन
8 of 13
तुला राशि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आपकी पसंद के पार्टनर के बारे में आपके परिवार वालों की तरफ से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। आज आप अपनी इच्छाओं पर काबू रखें। आप छोटी बातों से परेशान होकर अपनी लगन का स्तर गिरा देते हैं। आप अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें, क्योंकि आपके पास नया कार्य आयेगा जिसे आप सम्भाल सकते हैं। आप खुद का ध्यान रखें। तभी सब कुछ ठीक होगा।
वृश्चिक राशि: आपका आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपका आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको कोई परेशानी है तो उसे दुनिया से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी समस्याओं के बारे में आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करनी चाहिए। आज उलझे हुए मुद्दों पर बात करने से आपकी समस्या जरूर हल हो जाएगी। आर्थिक रूप से आपने कुछ अच्छी प्रगति की है अत: आज आप अपने आत्म-विश्वास में वृद्धि देख सकते हैं इससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी। आपको हमेशा अपने कैरियर एवं आर्थिक निपुणता पर गर्व महसूस करना चाहिए। जो खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है उससे आपको दूर रहना होगा। आज आपको मजबूत रहना होगा। ध्यान रहे अपने मन पर काबू करके ही आप अपनी सेहत का लम्बे समय तक ख्याल रख सकते हैं।
धनु राशि: आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। आज आपको उस सच्चाई से अवगत होने का अवसर मिलेगा, जिसे एक साथी में ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है। आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका खयाल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है। हो सकता है, बीमारी बहुत छोटी हो मगर लापरवाही ना बरतें।
मकर राशि: आज हल्का सा व्यायाम जरूर करें
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पाचन-क्रिया से सम्बन्धित परेशानी होने के संकेत हैं इसलिए अपने खान-पर नजर रखें और ध्यान रहे कि आप हल्का सा व्यायाम जरूर करें।
कुंभ राशि: आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों । आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं। लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर रोमांस में डूब जाने का दिन है। अविवाहित लोग जो कि लंबे समय से चली आ रही दिनचर्या से बोरियत महसूस कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वह अपनी बोरियत भरी दुनिया से बाहर निकल कर जोशपूर्वक कुछ कार्यकलाप करें। आज शायद आप अपनी संस्था के उच्च अधिकारी या फिर किसी दोस्त से बेकार की बहस कर बैठेंगे। आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। आज आप महसूस करेंगे कि आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ज्यादा बना रहेगा। आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे।
मीन राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है
13 of 13
मीन राशि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। आज विद्यार्थी अगर अपने कैरियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण कैरियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। ध्यान रहे कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, जो कि आपको अच्छी सलाह दे सके। इस सलाह का पूरा लाभ उठाएं सब कुछ सही होगा। आज कोई नया निवेश ना करें। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। अभी आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है। सिरदर्द से सावधान रहें। ज्यादा तनाव थकावट बड़ी रूकावटें हो सकती हैं। इसलिए आपको आराम के लिए योग और श्वास सम्बन्धी व्यायाम करने होंगे।