फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन राशि में आया चंद्रमा, जानें आपकी राशि के लिए कितना भाग्यशाली है

Wed, 11 Jan 2017 09:59 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज चन्द्रमा का गोचर बुध की राश‌ि म‌िथुन में हो रहा है। अन्य ग्रहों के साथ चन्द्रमा का संबंध आपकी राश‌ि पर क्या असर डालेगा जान‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: करियर के लिए शुभ है आज का दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपने दिल की चाहतों को अपने साथी के समक्ष रखने में न हिचकिचायें। अपने ग्रुप में पहचान मिलने व कैरियर में वृद्धी के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी, आपके साथी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे और आपके उच्चाधिकारी आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे। आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज आपको ध्यान लगाने का महत्व समझ आयेगा। इससे आपके दिमाग में शांति होगी और दिन की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे। आपको इसका फायदा अल्प विधि और लगते समय में मिलेगा।
विज्ञापन

वृष राशि: परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आज एक हाथ से आया, तो दूसरे से गया? आपकी कमाई तो अच्छी होगी पर अचानक बहुत बड़ा खर्चा आ जायेगा और आप चिंता में पड़ जायेंगे। इसका मतलब अच्छे के साथ कुछ कड़वे का भी स्वाद लेना पड़ेगा। तो बस किसी तरह बैंक एकांउट का सही संतुलन बनाये रखें। कम से कम आज आपके खाते में घाटा तो ना आए। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं। आपको यह जान के खुशी होगी कि आपने चैक-अप सही समय पर कराया है क्योंकि सर्दियों का समय आने ही वाला है। ध्यान रखें कि दांतों का चैक-अप जरूर कराएं।

मिथुन राशि: घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे आज

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा। अगर आप अकेले माता या पिता हैं तो पार्टनर मिलने की कम संभावना है। आज आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है, जो आपको हैरत में डालेगा। आज आप रास्ते में आने वाली चुनौतियों का मजा लेंगे। आपको लगेगा कि सफलता प्राप्त करने की आग आपके अंदर है। और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप जो भी कर सकते हैं, करेंगे। अपने भीतर की इस आग को जलाए रखें और फिर देखें कि ये आपको कहां ले जाती है। यदि आपने किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज उधर से अच्छी खबर मिल सकती है। इसमें देर लगी पर आपके सब्र का मीठा फल निकला। इस रकम को समझदारी से खर्च करें। व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान को और बेहतर करना होगा। गेहूँ और हरी सब्जियों को अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बनाएं और साथ ही व्यायाम पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

कर्क राशि: अचानक धन आने के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। अचानक पैसे की प्राप्ति या धन आने के संकेत हैं। यह आपके पहले किये समझदारीपूर्वक किसी निवेश का नतीजा भी हो सकता है, इसलिए आज आए पैसे को भी भविष्य के लिए समझदारी से निवेश करें। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे। इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

सिंह राशि: निवेश करने के योग बन रहे हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आपने अपने घर वालों के साथ भी एक गहरे रिश्ते की नीव रख दी है। रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। ऑफिस में काम के बोझ के कारण आप अपने कैरियर को बदलने के बारे में सोचेंगे। आपको अपने सभी विकल्पों के बारे में सोच लेना चाहिए, इससे आपको फायदा ही होगा। आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं इसलिए दर्द को गोली लें उससे आपको आराम मिलेगा। आज आपके सहने की क्षमता कम ही जाएगी, इसलिए वही करें जिससे आपका दर्द कम हो जाए। आज कुछ ऐसा करें जिससे आप परेशानी में ना रहें और खुश रहें।
विज्ञापन

कन्या राशि: विदेश से कोई खुशखबरी मिलेगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। लम्बे समय से जो व्यायाम आप सीख रहे थे, उसे याद कर लें। ऐक्टिव बने रहने के लिए आप तरह-तरह के रास्ते खोजेंगे और ऐसा करने से आपको कोई भी सेहत की समस्या नहीं रहेगी। आप चाहें तो बाइक चलाएं, तैरने जाएं, बैडमिन्टन खेलें या फिर क्रिकेट। कुछ ऐसा करें जिससे आपकी शारीरिक मेहनत हो और आपका मन भी लग जाए।

तुला राशि: पढ़ाई के लिहाज से अच्छा है आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लें। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। आज लंबित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिये। अगर आपको हाल ही में ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी आई है तो आज वो दिन है जब आपको इस समस्या से निजात पाने कि लिए इसका हल ढूँढना होगा। आज वो दिन है जब आपको असुरक्षित खाने से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। ध्यान रखें, की आप अच्छी चीजों को अपनाएं ताकि आप खुद को प्रोत्साहित कर सकें। आप खुद को खुशनुमा बनाए रखें इससे आपको शान्ति मिलेगी। आपके सकारात्मक व्यवहार का असर आपकी सेहत पर ही नहीं बल्कि आपके आस-पास के लोगों पर भी पड़ेगा।

धनु राशि: शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आज आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता। आज आप अच्छा महसूस करेंगे, इससे आपको काफी दिनों के बाद राहत की सांस मिलेगी। आज आपको उस व्यायाम पर ध्यान देना होगा जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाए। ध्यान रहे, अपनी मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव न दें।

मकर राशि: विदेशी बाजार बड़ा फायदा देगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसका इन्तजार आप कर रहे हैं, लेकिन आपको अपने आप को ये तसल्ली देनी चाहिये कि स्थिति में सुधार हुआ है। इस समय का सदुपयोग करते हुए कुछ पैसा बना लेना चाहिये। यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। चुस्त रहना अच्छी बात है परन्तु जरूरत से ज्यादा कार्य न करें। आज के दिन आप सावधान रहें व खुद पर ध्यान दें।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति को मजबूत करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने कि दिखते हैं। आज आप पाएंगे कि जिस वैकल्पिक मार्ग को आप खोज रहे थे, वो आपको मिल सकता है। खासकर चिकित्सा के क्षेत्र में यदि आप वैकल्पिक चिकित्सा के किसी अवसर की तलाश कर रहे हैं तो वो आज पूर्ण होगी। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अपना व्यावसायिक और आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाइये। आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं ताकि आप खुद को स्वस्थ रख सकें।
विज्ञापन

मीन राशि: सफलता मिलने से खुशी मिलेगी

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक रिश्ते इस समय मधुर हैं और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो सकता है। घर में सुख-शांति भरा माहौल होने के कारण दिन के अंत में आपको आराम मिलेगा। 
आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराये हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें। यह वक्त गुजरते ही आप फिर से पहले जैसी स्थिरता महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें