जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिःसमूह के साथ मिलकर काम करने के लिए शुभ दिन
2 of 13
मेष राशि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। आज आपको अपने फौलादी इरादों से अपने साथी के बारे में अवांछित विचारों को अपने मन से निकाल देना चाहिए। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिए आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों।
विज्ञापन
वृष राशिः किसी व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे, जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। आज आपको अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर व्यायाम को देना होगा ताकि आप स्वस्थ रहें।
मिथुन राशि: विदेश से विद्यार्थियों को मिल सकती है कोई खुश खबरी
4 of 13
मिथुन राशि
रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। पढ़ाई अच्छे से होगी, लेकिन ध्यान केन्द्रित करना होगा। इस समय में अध्ययन से संबंधित काम पूरे होंगे। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार के साथ चल रही अनबन को खत्म करने की कोशिश करें
5 of 13
कर्क राशि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः छुपी हुई प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
6 of 13
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहें कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: अच्छी नौकरी के मिलेंगे अवसर
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। आज आपको सुरक्षित खाना और बचाव के सुरक्षित तरीके इस्तेमाल करने पड़ सकते हैं। इसलिए, आप अपने परिवार वालों को किसी बीमारी या संक्रमण से दूर रखें।
तुला राशि: जल्दबाजी का निर्णय आय को कर सकता है प्रभावित
8 of 13
तुला राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कईं बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि:मुद्दों को सुलझाने के लिए चतुराई का करें इस्तेमाल
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने कार्यालय और घर पर नाजुक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी चतुराई और समझ का इस्तेमाल करना होगा। आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं। हो सकता है कि यह आपके जीवन में होने वाली गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकें । अच्छा होगा आप तुरन्त इसका उपचार करें। इसके लिए आप किसी की सलाह भी ले सकते हैं ताकि आप परेशानी का पता लगा कर अपना स्वास्थ्य सुधार सकें।
धनु राशि: करियर के लिए सही सलाहकार चुनें
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी करियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी निस्संदेह बहुत बढ़ेगी। ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
मकर राशि:परेशानियों की वजह से धीरे चलेगा काम
11 of 13
मकर राशि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वास्तविक संबंध सुधारने की कोशिश करें। आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठाकर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि
आप अपने काम से क्या चाहते हैं। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। आज आपको काफी समय से चली आ रही बीमारी परेशान कर सकती है। अभी वह आपको छोटी समस्या लग सकती है मगर आज आपने इस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में यह भयंकर रूप ले सकती है।
कुंभ राशि: एक दिशा में किए गए काम से मिलेगा लाभ
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है। आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे।
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे।