फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बन रहा है शुभ योग, यह 8 राशियां रहेंगी फायदे में, जानिए अपना राशिफल

Thu, 08 Feb 2018 09:58 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि

आज का दिन उन दिनों की तरह नहीं है जब आप भाग्यशाली साबित होते हैं, इसलिए आज जो कुछ बोलें ज़रा सोच-समझ कर बोलें- क्योंकि ज़रा-सी बातचीत दिनभर खिंचकर बड़े विवाद का रूप ले सकती है और आपको तनाव के पल भी दे सकती है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि

बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। ऐसा लगता है कि आप इस समय अपने वैवाहिक जीवन के सबसे खूबसूरत पल बिताने के लिए के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है; लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लज़ीज़ खाना और पेय - यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें