फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए भाग्यशाली रह सकता है, जानें अपना राशिफल

Wed, 07 Feb 2018 09:38 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज के दिन आप राजनीति में जरूरत से ज्यादा रूचि ले रहे हैं। आज आपको महसूस होगा कि बदलाव का समय आ चुका है। आपकी ओर विश्वास की अपेक्षा से देखा जाएगा। आपकी क्षमताएं ही आपके लिये अवसरों के द्वार खोलेंगी। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको  ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे।आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए।आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं ताकि लाभदायक फल मिले। 

म‌िथुन राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। इससे आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आपकी छवि भी सुधरेगी। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। 
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। इस समय आपको किसी विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये समय बहुत अच्छा है और आप इस समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनो क्षेत्रों में किसी भी चुनौती पूर्ण काम में सफल रहेंगे। आप सबसे आगे रहेंगे और अपने हर प्रयास में सफल रहेंगे। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।साथी के दूर होने के कारण आप महसूस करेंगे कि आपसे लापरवाही बरती जा रही है, आप पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आप देखेंगे कि आपका साथी अपने कार्यकलापों में बहुत ज्यादा व्यस्त होने के कारण आपका भरपूर ध्यान नहीं रख पा रहा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे। बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें।

तुला राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। यदि आप अपने काम से बाहर आना चाहते हैं तो आज के दिन कोई अच्छी खबर व आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। इस सकारात्मक विकास का भरपूर लाभ उठाएं। आज का दिन शुभ है। भले ही धन की आवक बहुत ज्यादा नहीं होगी लेकिन प्राप्तियां संभव हैं। कठिन मेहनत करते रहने के परिणाम आपके समक्ष होंगे। ये समय आपके लिये भागीदारी को लेकर बड़ा ही शुभ है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। आपको जो काम मिलेगा वह आपके लिए कैरियर व आर्थिक दृष्टी से हितकारी होगा। अपनी योजनाओं पर ध्यान दें क्योंकि यह आपके लिए कुछ खास लेकर आएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। काम में कुताही करने पर संस्था इसे आपकी कमजोरी के रूप में ले सकती है, इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखें। भविष्य में आपको इससे लाभ जरूर होगा।

धनु राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें। अगर आज आपका मन भारी हो गया है तो आज का दिन परिवार वालों के साथ बिताना अच्छा रहेगा। जो भी खबर या बात आपके परिवार वाले आपके साथ बांटना चाहते हैं उसे मन लगा कर सुनें। हो सकता है ये खबर आपसे या किसी और से सम्बन्धित हो। मगर यह खबर आप सब के लिए हर्ष और उल्लास लेकर आएगी। आज आपके परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। 

मकर राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा, जिनके जरिये आप अपने व्यवसाय में भी आगे बढेंगे। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। 

कुंभ राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
वे जो फिल्म जगत या रंगकर्म से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिये आज का दिन सही है। आज इसी क्षेत्र का कोई व्यक्ति आपकी मदद करने आगे आ सकता है। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ें। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आज का दिन आप काफी सारे खर्चों में अपना बटुआ खाली कर देंगे।  ये ध्यान रखें कि जो भी आप खरीद रहे हैं, वो आपकी क्रय शक्ति के दायरे में है ओर इससे आपका बजट नहीं खराब हो रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें