कन्या राशि
आपके लिये यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। आरंभ में राशि स्वामी बुध, सूर्य व शुक्र के साथ पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। शिक्षा, संतान व प्रेम संबंधों के मामले में यह समय अनुकूल कहा जा सकता है। हालांकि सप्ताह के आरंभिक दिनों में शुक्र के छठे भाव में आने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से झूझना पड़ सकता है। बढ़ते वज़न की समस्या से भी आप इस समय चिंतित हो सकते हैं। ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें। साथ ही शत्रुओं से भी सावधान रहें। कुल मिलाकर शुक्र का परिवर्तन इस हफ्ते आपके लिये अनुकूल नहीं कहा जा सकता लेकिन पंचम भाव में बुधादित्य योग आपके लिये सफलता प्राप्ति की संभावनाओं को मजबूत बना रहा है। विशेषकर प्यार व शिक्षा के मामले में आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।