ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: आज अपने साथी की सलाह लें
2 of 13
मेष राशि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। उसकी सलाह मानें और फिर देखें आप कितना लाभ कमा पाते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: बड़ी योजना की शुरुआत करने से आज बचें
3 of 13
वृष राशि
अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं।
मिथुन राशि: आज बेकार की बहस करने से बचें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अपने आप से ये सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है, आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और इस बदलाव को आप भी देखेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी इसलिए ज्यादा मेहनत वाला काम कर सकते हैं। अगर आप बीमार पड़ने के कारण अपने काम में पीछे रह गए थे तो आज वो दिन है जब आप ज्यादा समय देकर अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप तनाव मुक्त और ज्यादा ऊर्जावान् होने का लाभ उठा पाएंगे और अपने दोस्तों के साथ भी क्रियाशील रहेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: व्यापारिक प्रबन्धकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशि: निर्यात के व्यवसाय में लगे लोगो का दिन अच्छा रहेगा
6 of 13
सिंह राशि
जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज कार शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। आपको लग रहा होगा कि कार के बिना ज़िन्दगी में सुख नहीं है, तो आज ये खरीदारी कर ही लीजिए, मजा आ जायेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज ज्यादा रकम खर्च हो सकते है
7 of 13
कन्या राशि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें।
तुला राशि: एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है
8 of 13
तुला राशि
काम से संबंधित आपकी कुछ परेशानियां आसानी से हल हो सकेंगी। इनके हल करने के लिए आपको अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए और तनाव को दूर रखना चाहिए। आपकी तार्किकता आप को सही दिशा में ले जाएगी।अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
वृश्चिक राशि: नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते हैं, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है।
धनु राशि: आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा
10 of 13
धनु राशि
आज आपके समूह के सदस्य आपकी पूरी पूरी मदद करेंगे, जिससे आप अपने काम में सफल हो सकते हैं। समय पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपका काम समय पर पूरा हो पाएगा। इसलिये इस समूह के मनोबल को बनाकर रखना आपके और आपके संस्थान के लिये लाभदायक होगा। आपको और ऊंचे दायित्व मिल सकते हैं। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।
मकर राशि : अपने गुस्से को काबू में रखें
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें। दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। फिर भी उचित कदम उठाने के लिए एक दूसरे की भावनाएं समझने की जरूरत है। वैसे आज इस रिश्ते में सफलता की संभावना दिख रही है।
कुंभ राशि: सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है
12 of 13
कुंभ राशि
आप ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी बातों को इन दिनों प्रबन्धन द्वारा विचारणीय माना जाने लगा है। यही वो समय है, जब आपको अपने मन की बातों को प्रबन्धन के सामने रख देना चाहिये। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। ध्यान रहें जो भी कहें वह आपके और आपकी संस्था के हित में हो। आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी।
आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। गाड़ी बेचने के लिए सही समय बस आने ही वाला है, उसका इंतजार कर लें।