ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशि: आज रिश्तों में मजबूती आएगी
2 of 13
मेष राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें।
विज्ञापन
वृष राशि: निर्माण उधोग से जुड़ें लोगों के लिए फायदे का दिन है
3 of 13
वृष राशि
लंबी परेशानी के बाद आज आप अपने कैरियर के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। बच्चे के जन्म के बाद भी आपको इसी जगह पर काम करना चाहिए या कहीं और जाना चाहिए। पूरी तरह से सोचने-समझने के बाद आपने जो भी निर्णय लिया है, वो एक दम सही है। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं।
मिथुन राशि: आज जमीन जायदाद मामले में शुभ समाचार मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी
5 of 13
कर्क राशि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। वो आपको सही सलाह ही देंगे। उनकी सलाह से आपको विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज कोई नया काम हाथ में आ सकता है
6 of 13
सिंह राशि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। ये यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। इस समय का प्रयोग अपनी जिंदगी के हर पहलु को सुंदर बनाने के लिए करें। आज विद्यार्थियों को विदेश से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई चलती रहेगी, लेकिन आपको ध्यान केन्द्रित करना होगा। आप देखेंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और सफलता आपके साथ है। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: धैर्य के बल पर आज चुनौतियों से निपट लेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। अगर आप सही तरीके और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो अवश्य ही सफल हो पाएंगे। समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने अधीनस्थों की भी राय लें।
तुला राशि: कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा।
वृश्चिक राशि: आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात होने की प्रबल संभावना है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। कार्यस्थल से बाहर निकलने तक रोमांस को ज्यादा तूल देने से बचें।आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा।
धनु राशि: आज सहकर्मी से बचकर रहें
10 of 13
धनु राशि
आज आपको प्रसिद्धि मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे। आपके सह कर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं।
मकर राशि : आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
11 of 13
मकर राशि
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों। कार में बैठते समय सीट बैल्ट् को प्रयोग में लाएं और अगर दो पहिया चलाते हैं तो पूरे दिन हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
कुंभ राशि: आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें
12 of 13
कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये।
आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। ऐसे वक्त का प्रयोग आप अपनों के साथ मजे करने के लिए कर सकते हैं। आपकी प्रेम भरी जिंदगी का आज सफलतम दिन है। आपके द्वारा की गई कोशिशें आपके प्यार को मजबूत करती दिखाई देंगी। यह ना केवल आपकी आपसी समझदारी बढ़ाएंगी, बल्कि खुशनुमा, प्यार भरी जिंदगी के नये आयाम खोलेंगी। आप सही रास्ते पर हैं, आगे बढ़ते रहें।