फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 राशियों के लिए आज दिन शुभ रहेगा जबकि 5 का हो सकता है नुकसान

Sat, 03 Feb 2018 07:20 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

2 of 13
मेष राश‌ि
आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। आपकी शुरुआत से भविष्य में अच्छा फायदा होगा।
विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

3 of 13
वृष राश‌ि
आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। अत: अपनी आंखे खुली रखें विशेषकर जमीन-जायदाद के अच्छे सौदों के लिए। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की सूची तैयार करें।

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में हैं तब आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। यदि आप किसी पदोन्नति के विषय में इन्तजार कर रहे हैं, तब आज का दिन सही है। अपने प्रमुख को धन्यवाद दीजिये जिन्होंने आपके लिये सही रिपोर्ट तैयार की है। ये पदोन्नति आगे चलकर आपके लिये फायदेमन्द होने वाली है।
विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

5 of 13
कर्क राशि
आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। सभी विकल्पों पर विचार करके आगे बढ़ें, इससे आपको लाभ ही होगा। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी।आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं। 
विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें। 

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए।

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
उच्च अधिकारी आपके रास्ते में रोड़ा अटका सकते हैं। लेकिन आप अपने रास्ते पर अडिग रहें और आगे बढ़ना जारी रखें। ये वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और आप सही समय पर अपना काम करवा पाएंगे। लेकिन आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य को पाने की आशा ना छोड़ें। पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबरायें नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी।

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

10 of 13
धनु राश‌ि
विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। यदि आप अपने घर में ही काम करते हैं तो आज व्यावसयिक परिसर की ओर भी आपको जाना पड़ सकता है।विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाइये ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें। हां गुणवत्ता में कोई समझौता मत कीजिएगा नहीं तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। 

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है। यह एक अच्छी खबर है लेकिन आप सुनिश्चत करें कि आप धनवर्षा ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। आप स्वयं को इस प्रकार तैयार करें कि अपनी पूंजी को व्यर्थ में निवेश ना करें।आज आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता हैं। 

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। घर को ठीकठाक करें और कुछ आराम भी कर लें। आपने समारोह का खूब मजा लिया लेकिन अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वक्त है।आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अपनी बात पर अड़े रहने की बजाय समझौते का रास्ता अपनाना आपके लिए बेहतर होगा। किसी ऐसे मुद्दे को लेकर आपके बीच विवाद होगा, जो आपसे अधिक आपके पार्टनर के लिए अहमियत रखता है। विवाद को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें। आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। जैसे कार का एक्सिडेंडट हो जाए या पानी की कोई पाइप ही फट जाए। जो भी हो, आपको तो आर्थिक नुकसान उठाना ही पड़ा ना। इसलिए यह ध्यान रखें कि ऐसे आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए आपके पास पर्याप्त धन तो होना ही चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें