फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला, जानें अपना राशिफल

Mon, 27 Nov 2017 08:58 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌िः कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें, क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अपने काम को लेकर सजग रहें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें। साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आज आप कुछ दान करेंगे या फिर अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीदेंगे। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। 

म‌िथुन राश‌िः कामचोरी करके बॉस को न करें नाराज

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आपके बॉस व प्रशिक्षक आपकी मेहनत पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम से कामचोरी करके आपको अपने टीचर या बॉस को नाराज नहीं करना चाहिए। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशिः अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं, लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है इसमें आपका भाग्य भी शामिल हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दुर्भाग्यवश आप खुद को आलसी और हतोत्साहित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः करियर सलाहकार की लें मदद

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी करियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा। विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः ठोस नीति बनाकर आर्थिक लाभ के मौके का फायदा उठाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज इस बारे में अपने बॉस से बात करने में ना हिचकिचाएं। वो आपके विचारों से सहमत ही होंगे। आर्थिक लाभ के बड़े अच्छे मौके आज आपके सामने होंगे। लेकिन बस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको बड़ी ही ठोस और सटीक नीति बनाकर चलना होगा।

तुला राश‌िः किसी भी बहस या झगड़े में पड़ने से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।

वृश्‍च‌िक राश‌िः निवेश के लिए होंगे कई विकल्प

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आपकी वाक-चतुरता आज उंचाई के शिखर पर रहेगी। आप हमेशा से ही शब्दों से खेलने में माहिर रहे हैं तथा आपकी चतुराई जग जाहिर है। आपकी हंसी मजाक की आदत के व्यावसायिक व व्यक्तिगत क्षेत्र में चर्चे हैं। इसी वजह से आपको ऑफिस में कोई बहुत ही सम्माननीय काम करने का मौका मिल सकता है। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं।

धनु राश‌िः सकारात्मक सोच से हासिल करेंगे अार्थिक लक्ष्य

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे।

मकर राश‌िः कंपनी की तरफ से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। यह राशि आपके लिए अतिरिक्त आय है अत: यह सलाह दी जाती है कि इस आय का एक भाग जरूरतमन्दों को अवश्य दान दे दें।

कुंभ राश‌िः अपने काम के लिए किसी ओर पर आश्रित न रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आंख बंद करके न करें किसी न भरोसा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें, वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। इस समय को अपने लिए बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आपको सही विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही भविष्य के विकल्प को चुनना चाहिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें