ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिः व्यवसाय बढ़ाने के लिए अनुकूल समय
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए आपको धन्यवाद देंगे। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिए है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है।
विज्ञापन
वृष राशिः अपने काम को लेकर गंभीरता से सोचें
3 of 13
वृष राशि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है, इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। आज बहुत से व्यावसायिक मौके आपके रास्ते में आ रहे हैं। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। आज आप अच्छा महसूस करेंगे, परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा।
मिथुन राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखें, यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः आय के स्रोत बढ़ने की संभावना
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें। बेरोजगारों के लिए आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी विदेशी संस्थान से होने वाली सहयोगी संधि से, आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। विदेशी निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप विदेश में अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो यह सही वक्त है।
विज्ञापन
सिंह राशिः योजना बनाकर हासिल करें लक्ष्य
6 of 13
सिंह राशि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो आपको लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं।
विज्ञापन
कन्या राशिः लोगों से मिलने में न हिचकें
7 of 13
कन्या राशि
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके करियर को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों से मिलने में हिचक ना करें, इनमें से किसी ना किसी से आपको आने वाले समय में लाभ जरूर होगा। आज आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपका नकदी का स्तर उतना बढ़ गया है जितनी कि आपको आवश्यकता थी। इससे आप अपनी मर्जी के मुताबिक खर्चा तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन कम से कम किसी से ॠण लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
तुला राशिः बड़ी खरीदारी के लिए शुभ
8 of 13
तुला राशि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें, जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है।
वृश्चिक राशिः उच्चाधिकारी के सहयोग से मिलेगा लाभ
9 of 13
वृश्चिक राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे, जिससे आपको बहुत लाभ होगा। ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े, ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
धनु राशिः गलतफहमी के कारण प्रियजनों से हो सकता है झगड़ा
10 of 13
धनु राशि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आप लगातार अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और इस बदलाव को आप भी देखेंगे।
मकर राशिः नई योजना पर काम करना शुरू कर दें
11 of 13
मकर राशि
आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिए विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाए तो आज किसी नए क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है।
कुंभ राशिः परेशानी से लड़ने में परिवार और दोस्त करेंगे मदद
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं।
मीन राशिः उच्चाधिकारी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे
13 of 13
मीन राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं। आज आपने असंभव काम कर दिखाया है, जिस के कारण आप उस स्थान तक पहुंच सके हैं जहां आप जाना चाहते थे। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे।