ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिः अार्थििक लाभ के मौके का सदुपयोग करें
2 of 13
मेष राशि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगे हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलाएगी। किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आएगी। लेखकों को अपनी योजना पर अमल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के जो मौके सामने आ रहे हैं उनका सदुपयोग कीजिए। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका भी मिलेगा। अब आपके हाथ में है कि आप इसका कितना फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः परेशानियों में दोस्त करेंगे मदद
3 of 13
वृष राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी, उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं, लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते, जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। आज आपके विचारों पर बादलों का साया रहेगा। आप अपने जीवन के बारे में केवल सपने ही देख रहे हैं।
मिथुन राशिः सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की प्रबल संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः दूसरे के विचारों से प्रभावित न हों
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसका इन्तजार आप कर रहे हैं, लेकिन आपको अपने आप को ये तसल्ली देनी चाहिए कि स्थिति में सुधार हुआ है। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभकारी है। हो सकता है, आपके संस्थान से आपको कोई बड़ी रकम मिल जाए या फिर किसी ने आपके लिए खूब सारे पैसे जुटा दिये हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः उद्योग से जुड़े लोगों को होगा फायदा
6 of 13
सिंह राशि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कई दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें
7 of 13
कन्या राशि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा।
तुला राशिः काम में मिलेगी थोड़ी राहत
8 of 13
तुला राशि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले, इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें।आज आप ऑफिस की परेशानियों को भूल कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। काम के सिलसिले में आप पिछले कुछ समय से यात्रा ही कर रहे थे। इसलिए यात्रा की थकान मिटाने के लिए अब आप थोड़ा मजा करना चाहते हैं। जल्दी ही अपना काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार रहें।
वृश्चिक राशिः सोच समझकर कदम उठाएं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है, इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे।
धनु राशिः व्यापार में मिलेगा लाभ
10 of 13
धनु राशि
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी।
मकर राशिः अफवाह को सुनकर न लें कोई निर्णय
11 of 13
मकर राशि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं।
कुंभ राशिः झगड़े से बचने की कोशिश करें
12 of 13
कुंभ राशि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि करियर में भी वृद्धी होगी।
मीन राशिः पार्ट टाइम को पूर्णकालिक काम बनाने पर करें विचार
13 of 13
मीन राशि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। यदि आप पार्ट टाईम काम कर रहे हैं तब संभवत इसे आप पूर्णकालिक काम बनाने पर विचार करें। इसे पूर्णकालिक बनाने में हिचकें नहीं, क्योंकि इससे आपको लाभ ही मिलने वाला है। इसे अपने काम की सीमा ना बनाएं और अपनी स्थिति व क्षमता के आधार पर काम करें। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है।