हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए नवंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः साथी को गलतियां सुधारने का मौका दें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधो के लिए अनुकूल है बस अंतिम समय में कुछ दिक्कते उभर सकती हैं, लेकिन आप इन्हें भी आने से टाल सकते हैं। आपको अपने प्रेमी की गलतियों को सुधारने का एक मौका अवश्य देना चाहिए। हर व्यक्ति सर्वगुणसंपन्न नहीं होता है। आप में भी कुछ ना कुछ कमियां अवश्य ही होगी। पिछली बातों को भुलाकर आपको एक ब्लाइंड डेट पर जरुर जाना चाहिए, ताकि पिछले सप्ताह जो भी गलतफहमियां पैदा हुई थी उन्हें भुलाकर फिर से नई राह पर चला जा सके।
विज्ञापन
वृष राशिः समस्या के समाधान के लिए प्रेमी से लें सलाह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको बिना जाने कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए। यदि आप समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करना चाहिए तब आपको अपने सबसे करीबी मित्र या प्रेमी से सलाह कर लेनी चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लगे रह सकते हैं। जिससे आप प्रेम संबंधों को कम समय दे पाएंगे, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आप प्रेमी के लिए ही समय निकालेंगे और बाकी दूसरे कामों को एक किनारे रख देगें।
मिथुन राशिः प्रेमी जीवन में न करें कोई समझौता
4 of 13
आप इस सप्ताह अपने पहले प्यार को याद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों का आधार समझौते नहीं होते और साथ में बने रहने का अर्थ यह नहीं कि आप अपनी ख्वाहिशों का दम घोंट दें। आपका मन नही मान रहा है तब आप अपने पिछले प्यार के पास वापस जा सकते हैं और वहीं आपके लिए सही भी रहेगा। आप पिछली सभी बातों को भुलाकर अपने पहले प्यार को फिर से गले लगाएं। यह सप्ताह आपको मिलाजुला परिणाम देगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः शादी का रहेगा दवाब
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेम संबंधों में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका प्रेमी आप पर शादी करने के लिए दबाव दाल सकता है और आप इस बात से अत्यधिक विचलित हो सकते हैं। आपका सोचना भी गलत नहीं होगा, लेकिन प्रेमी के सब्र का बांध भी कब तक रुका रह सकता है। आप कुछ भी कर के बीच का कोई रास्ता निकालने का प्रयास करें अन्यथा सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए काफी ज्यादा मुश्किलों वाला तथा तनाव वाला सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशिः अपनी लव लाइफ में न आने दें नकारात्मक ऊर्जा
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
नकारात्मक ऊर्जा को अपनी लव लाईफ में न आने दें। जिससे भी आपके प्रेम संबंध स्थापित हैं आप उस पर बार-बार दबाव बनाए रखने की बजाय यह सोचें कि इन्हें कैसे आगे बढ़ाया जाए और जीवन का लुत्फ कैसे उठाया जाए ना कि बहसबाजी में समय नष्ट किया जाए। आप ज्यादा समय तो तकरार में ही निकाल देते हैं जबकि अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल आप लव मेकिंग में कर सकते हैं। आपके लिए सप्ताह का आरंभ बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इस समय बिना कारण आपके लडाई झगडे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः अपनी सीमा को न लांघें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
प्रेमी के होते हुए भी पार्टी में आप दूसरे से फ्लर्ट कर सकते हैं, लेकिन अपनी सीमा का भी ध्यान रखें और उसे लांघने का मतलब होगा प्रेमी से धोखा करना। सप्ताह का आरंभ आपकी प्रशंसा में बीत सकता है और अपनी प्रशंसा से आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन दूसरे भाग में आपको स्वास्थ्य संबंधी किन्हीं परेशानियों का सामना करना पड सकता है और सप्ताह के तीसरे भाग में कुछ स्थिति फ़ेवर में रहेगी लेकिन अंतिम सप्ताह में आप पर छींटाकशी हो सकती है।
तुला राशिः मिला जुला रहेगा सप्ताह
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आपके लिए सप्ताह का आरंभ बड़े ही आलीशान तरीके से हो सकता है। आप एक ख्याली दुनिया में अपने अलग ही ख्याली पुलाव पकाते नजर आएंगे। आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा, लेकिन दूसरे भाग में आपकी माताजी आपके संबंधों को लेकर चिन्ता जाहिर कर सकती हैं। तीसरा भाग फिर से अनुकूल तो अंतिम भाग आपके लिए ठीक नही कहा जा सकता है। सारे रुख आपको इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशिः संतुलन बनाने की कोशिश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ सकते हैं, लेकिन उनमें संतुलन बनाए रखना आपको अभी तक भी नहीं आया है। आप प्रेम संबंधों को लेकर कभी बहुत उत्साहित तो कभी एकदम से सुस्त हो जाते हैं। लंबे अरसे तक प्रेम संबंधों को बनाए रखना चाहते हैं तब अपने प्यार से समय-समय पर इनको सींचना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तब आपके प्रेम की बगिया शीघ्र ही मुरझा सकती है।
धनु राशिः प्रेमी पर न उतारे तनाव का गुस्सा
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आ सकते हैं। यदि आप वाकई में सच्चा प्यार हासिल करना चाहते हैं तब आपको अधीर नहीं होना चाहिए। धीरे-धीरे ही संबंधों को आगे पनपने का मौका दें। सप्ताह का आरंभ तनाव भरा हो सकता है, लेकिन जल्दी ही तनाव दूर भी हो जाएगा बस एक बात का ख्याल रखें कि इस तनाव का गुस्सा आप प्रेमी पर ना उतार दें।
मकर राशिः प्रेमी जीवन में तनाव का करना पड़ सकता है सामना
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह के मध्य तक के समय को अनुकूल कहा जा सकता है, लेकिन उसके बाद के समय में आपको अपने प्रेमी जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ परिस्थियां ऐसी उभर सकती है, जिसे लेकर आप काफी परेशान हो उठेंगे, लेकिन इसका कारण आपका प्रेमी नहीं होगा।
कुंभ राशिः झूूठ का सहारा लेकर न करें किसी को प्रभावित
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रभावित करना चाहते हैं तब झूठ का सहारा न लें। आप को खुद पर विश्वास होना चाहिए और सच्चे प्रेम को पाने के लिए आप वास्तव में जो हैं उसी रुप में खुद को पेश करें। एक ना एक दिन झूठ का खुलासा होने पर दर्द ज्यादा होगा और तब आप काफी समय तक खुद को माफ भी नहीं कर पाएंगे। आप जैसे भी हैं उसी रुप में रहें। सप्ताह के आरम्भ में प्रेमी को प्रभावित करने के चक्कर में आप काफी अनावश्यक खर्च कर सकते हैं।
आप जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं, लेकिन इस बार आपको दिल से नही दिमाग से सोचने की आवश्यकता अधिक है। सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी वाणी आदेशात्मक हो सकती है जो आपके प्रेमी को कतई पसंद नहीं आएगी और आपके मित्र भी इस बात से आपसे खफा हो सकते हैं। यदि जुबान पर थोडा काबू कर लेते हैं तब सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है।