ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
विज्ञापन
मेष राशि: आज आवेदन करने के लिए दिन अच्छा है
2 of 13
मेष राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए। आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। यदि आप किसी भी प्रकार की रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं तो आज का दिन इस प्रकार के आवेदन के लिये श्रेष्ठ है। आज के दिन की गई शुरूआत आपको सही सफलता का मार्ग दिखाएगी।
विज्ञापन
वृष राशि: आज अपनी सफलता के मजे लें
3 of 13
वृष राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें। आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज का दिन खुशियों से भरपूर दिन है, अतः भरपूर आनन्द लें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत हो सकें।
मिथुन राशि: आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी
5 of 13
कर्क राशि
आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा। इस समय का आनंद उठाइए व विश्वास को अधिक मजबूत कीजिए। अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें।
विज्ञापन
सिंह राशि: तंगी से छुटकारा मिलेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। अथवा आने वाले माह में आप बिना वेतन के भी काम चला सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा
7 of 13
कन्या राशि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। आपका अच्छा स्वास्थ्य और उर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे। परन्तु आप आराम के लिए समय जरूर निकालें।
तुला राशि: आज आपका पार्टनर नाराज हो सकता है
8 of 13
तुला राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे।
वृश्चिक राशि: आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
धनु राशि: कानूनी मसले में फंस सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है लेकिन ज्यादा उत्तेजित होने का कोई कारण नही है क्योंकि इसकी व्यवस्था आप आसानी से कर लेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति सही तरीके से बढ़ते रहिए और इन कानूनी लड़ाईयों से बाहर निकलने का प्रयास कीजिये जिससे इस तनाव से बाहर निकल सकें।
मकर राशि: पैतृक संपत्ति से विवाद पैदा हो सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं।
कुंभ राशि: अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी
12 of 13
कुंभ राशि
किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता। मेहनत करते रहें, आंख कान खुले रखें। सितारे आपके पक्ष में हैं।आज आपको अपने भावनात्मक विचारों पर नजर रखनी होगी। हो सकता है पढ़ाई या फिर किसी काम का बोझ आप पर बना रहे। आप किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं ताकि आप तनाव कम महसूस करें और खुद को आराम भी दें।
आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं।