ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशि: आज सरकारी लेन देन में फायदा मिलेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपकी उत्पादन क्षमता भी ज्यादा रहेगी। आपकी ये सारी सकारात्मक विशेषताएं अपने रास्ते की सभी बाधाओं को पार करने में मदद करेंगी।अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।
विज्ञापन
वृष राशि: आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है
3 of 13
वृष राशि
आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है।आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज आपको पेटदर्द से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। आपको आंख से सम्बन्धित परेशानी होने के भी संकेत हैं।
मिथुन राशि: खर्चे बढ़ने के संकेत हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। आपको अपनी आदतों पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि आज धन की आवक कम है। आज आप उन छोटी चीजों पर खर्च करते हुए ज्यादा सुखी होंगे जो अधिक खुशी देती हैं। फिर भी आपको अपनी खर्च करने की आदतों को लेकर एक बार फिर से सोचना ही होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: निवेश के मामलें में अाज असमंजस में रहेंगे
5 of 13
कर्क राशि
इस बात के संकेत हैं कि जो लोग किसी नए कैरियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनको किसी निपुण ज्योतिषी से सलाह मिल सकती है। अगर ये सलाह कैरियर से संबंधित होगी तो उनकी सलाह से आपको फायदा होगा। अपने लिए कोई अच्छा ज्योतिषी ढूंढें और जानें कि वह आपके लिए क्या कहना चाहता है। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: वेतन में वृद्दि होने के संकेत हैं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
अपनी भावुकता में बहकर आप अपने साथी की तरफ से हतोत्साहित हो जाएंगे। हो सकता है कि आपका साथी आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे, तब भी आपसी मतभेद भुलाकर अपने रिश्तों पर उसका प्रभाव ना पड़ने दें।अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धि के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। अपने बॉस से इस बारे में बात करने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: योजना पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है
7 of 13
कन्या राशि
आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलायेगी किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आयेगी। लेखकों को अपनी योजना पर अमल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के जो मौके सामने आ रहे हैं उनका सदुपयोग कीजिए। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका भी मिलेगा। अब आपके हाथ में है कि आप इसका कितना फायदा उठाते हैं।
तुला राशि: आज अपनी प्राथमिकताएं तय करें
8 of 13
तुला राशि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका काम आपकी सोच से बहुत धीमा चल रहा है। लेकिन, परेशान ना हों ये समय भी बहुत जल्दी ही बीत जाएगा।
धनु राशि: आज कहीं से एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है
10 of 13
धनु राशि
आज आपके विचारों पर बादलों का साया रहेगा। आप अपने जीवन के बारे में केवल सपने ही देख रहे हैं। थोड़े बहुत सपने तो देखने ही चाहिएं, लेकिन दिन के अंत तक अपना सिर बाहर निकाल कर दुनिया को सच की आंखों से देखना और जमीन पर पैर रखना भी जरूरी है। मेहनत से ही आप अपने प्रयासों में सफल हो सकेंगे। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था।
मकर राशि :लेन-देन के मामले में दिन शुभ रहेगा
11 of 13
मकर राशि
अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। अपने आप को शाबाशी दें और मित्रों के साथ समय बिताएं। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है।
कुंभ राशि: आज परेशानियों से निजात मिलेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं।
आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और उसे भरपूर सहयोग दें। तनावपूर्ण माहौल से बाहर ला कर उसका हल्का-फुल्का मनोरंजन करें।आप यदि स्वयं का व्यवसाय करते हैं तब आयात निर्यात से संबंधित विदेशी संधि आपके लिये आ सकती है। इस अवसर को खोना नही चाहिये। हो सकता है कि आप अपने स्थानांतरण के कारण परेशान रहें।व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें।