फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान

Wed, 20 Dec 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। वह व्यक्ति को उसके कर्मो के आधार पर ही फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है और यह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं। आने वाले साल 2018 में किन-किन राशियों पर शनि का साया और प्रभाव होने वाले हैं आइए जानते हैं।

पढ़ें- अमावस्या पर भूलकर भी न करें ऐसी 5 गलतियां, जीवन में आ सकती हैं परेशानियां
विज्ञापन

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष राशि- साल 2108 में शनि आपकी राशि में पूरे साल में 9वें घर में रहेगा। यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा खर्च ज्याद रहेगा। इस साल आपके मन में व्यापार बढ़ाने का ख्याल आएगा जिसमें आप सफल होंग। सरकारी नौकरी वाले लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के लोगों को ज्याद समय देंगे। इस नए साल में आप यात्रा करेंगे। 18 अप्रैल से 19 सितंबर के बीच शनि व्रकी स्थिति में होने से किसी कागज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर न करें किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।




 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि
वृषभ राशि- साल 2018 में शनि आपकी राशि से 8वीं राशि में रहेगा। इस साल आप के ऊपर शनि की ढैय्या रहेगा। व्यावसायिक नजरिए से यह साल आपके लिए अत्यन्त ही सावधानी बरतने का रहेगा। वहीं परिवार के बीच साल 2018 में मनमुटाव रह सकता है। इस साल नई संपत्ति खरीदने के योग कम है वहीं अगर कोई पुरानी संपत्ति को बेचने का योग बन रहा है जो आपको लाभ भी दिलाएगा। नए साल में आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं ।

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन राशि- इस साल मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने जा रहा है।सातवें स्थान पर शनि होने के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी तीसरे व्यक्ति से आपके दम्पति जीवन में परेशानियां आ सकती है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छोटे निवेश आपको पूरे साल लाभ दिलाएंगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि- इस राशि के लोगों के लिए शनिदेव पूरे साल शुभ फल देंगे। 6वें भाव में शनि होने से शत्रुओं की पराजय होगी। आर्थिक नजरिए से यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय के नए जरिए बनेंगे। लेकिन आपके पुराने रोग आपको पूरे साल परेशान कर सकते हैं।संतान की तरफ से इस साल आपको अच्छे समाचार सुनने को मिलेगा। विदेश जाने की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह राशि- इस साल शनि आपकी राशि से 5वें भाव में रहेंगे। शनि का यह स्थान आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस साल आप नए आयाम और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आपके सपनों को नई उंचाईयां मिलेगी आप एक नई उड़ान से अपने सपनों को पूरा करेंगें। शेयर के कारोबार से इस साल आपकी लाभ मिलेगा। संतान को लेकर कोई चिंता हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि- 2018 कन्या राशि वालों के लिए शनि के ढैय्या से प्रभावित रहेगा। शनि के चौथे भाव में होने से संतान संबंधित परेशानियां खड़ी हो सकती है। नौकरी को लेकर पूरे साल असंमजस की स्थिति बनी रह सकती है। घर और परिवार के दृष्टि से  यह साल आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। इस साल आपकी स्थायी संपत्ति में बढ़ोत्तरी के योग है। महिलाओं के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस वर्ष आपको शनि की ढैय्या लग जाने से रुपए को लेकर तंगी बनी रहेगी। आपकी 24 जनवरी 2020 तक शनि की ढैय्या रहेगी इसलिए सावधानी बरतें।

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला राशि- शनिदेव इस साल तुला राशि में तीसरे भाव में रहेंगे। शनि का यह स्थान आपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक नजरिए से आपके लिए यह वर्ष श्रेष्ठ रहेगा। कामकाज में सफलता मिलती रहेगी। पुराने जन्मों मे किए गए अच्छे कार्यो से इस साल आपको बहुत फायदा पहुंचाने वाला होगा। घर परिवार की नजर यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। नौकरी मे प्रमोशन मिल सकती है।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों के लिए नया साल अच्छा नहीं रहने वाला है। शनि के अशुभ प्रभाव से आपको परेशानियों का सामना करना पडे़गा। बिजनेस और नौकरी में इस साल परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं लेगी। मेहनत का परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस में आपके पार्टनर धोका दे  सकते हैं ।कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। 

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु राशि- इस साल आपके लिए किसी भी दृष्टिकोण से शुभ नहीं कहा जा सकता है । 26 अक्टूबर 2017 से ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण शुरू हो गया है इससे इस साल आपको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । घर परिवार की दृष्टि टसे यह वर्ष आपके के लिए मिल-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानी मिल सकती है ।संपति को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर राशि- यह वर्ष आपके लिए बिलकुल विपरीत साबित होगा। 26 जनवरी 2017 से जून 2017 तक और फिर 26 अक्टूबर 2017 से आपको शनि का साढ़ेसाती का पहला चरण आरम्भ हो चुका है।आर्थिक नजरिए से यह वर्ष ठीक-ठाक कहा जा सकता है । भाग्य का साथ न मिलने के कारण आय का स्त्रोत स्थाई नहीं रहेगा। सेहत के नजरिए से यह वर्ष आपके के लिए प्रतिकूल होगा । नौकरी में बॉस आपसे नाराज हो सकता है ।

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ राशि- शनि आपकी राशि में 11वें भाव में रहेगा। कुंभ राशि वाले इस साल अनेको खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। पूरे साल आपको कई सुखद समाचार मिलते रहेंगे। जो काम पुराने साल में पूर नहीं हो पाएं है नए साल में इन कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन संपदा के मामले में आपको कई मौके मिलेंगे। घर परिवार की तरफ से आपको इस वर्ष पूरा सहारा मिलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राशि- इस साल शनि आपकी राशि में दसवें घर में रहेंगे। साल के शुरुआती दिनों में आपके शत्रु आपके सामने होंगे लेकिन उनका आप पर कोई भी असर नहीं होगा। इस साल इस राशि के लोगों को धन लाभ होने के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस करने के लिए इस साल काफी शुभ रहेगा। नौकरी के मामले में आपकी तरक्की मिलेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें