फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ा शुभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Sun, 17 Dec 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: लोग आज आपसे प्रभावित होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस समय का उपयोग अपने बॉस को प्रभावित करने के लिए करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: बेरोजगारों के लिए दिन आज शुभ रहेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। 

म‌िथुन राश‌ि: वित्तीय क्षेत्र में काम करने वालों का दिन शुभ नहीं है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज व्यवसाय में बाधा आ सकती है

5 of 13
कर्क राशि
अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो जाए लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपये को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: पूंजी निवेश से आज लाभ होने वाला है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: व्यापार के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय में आप अपने लंबे व तुरंत करने वाले कामों की सूची बना सकते हैं। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। 

तुला राश‌ि: आज अधिकारी से सराहना मिल सकती है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आमदनी में भी वृध्दि होगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको  ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे।अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।आज आपको ध्यान लगाने का महत्व समझ आयेगा। इससे आपके दिमाग में शांति होगी और दिन की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे। 

धनु राश‌ि: नौकरी बदलने के लिए दिन शुभ है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो।

मकर राश‌ि : आज अपनी योजनाएं टाल दें

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।

कुंभ राश‌ि :आज का दिन बडा शुभ हो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आपकी कार्य क्षमता इस समय ऊंचाई के शिखऱ पर है और इस समय आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ ही होगा। यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज परेशानियां बढ़ सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा। यदि आप यह जानने की कोशिश करेंगे कि आज व्यवसाय के लिए आपका भाग्य कैसा है तो आप देखेंगे कि इसमें थोड़ा बहुत सुधार अवश्य हुआ है। यदि आप किसी कम्पनी के मुलाजिम हैं तो आप देखेंगे कि आपका कठिन परिश्रम आपको अधिक उत्पादन के लिए विशेष लाभ पहुंचाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें