ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशिः निवेश के मामले में जोखिम उठाने को तैयार
2 of 13
मेष राशि
यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिए प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिए कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिए यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पारंपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे, लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः अपने आस पास के कुछ लोगों सावधान रहें
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे, लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है।
मिथुन राशिः आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः निवेश में मामले में सावधान रहें
5 of 13
कर्क राशि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है। पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक लाभ का समझदारी से निवेश करें
6 of 13
सिंह राशि
आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिए अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी। इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखिये कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाये।
विज्ञापन
कन्या राशिः नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल दें
7 of 13
कन्या राशि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड ही खराब होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो, जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी।
तुला राशिः फिलहाल न खरीदें संपत्ति
8 of 13
तुला राशि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। यदि आज आप अपने लिए कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना चाहिए, क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है।
वृश्चिक राशिः आर्थिक लाभ के संकेत
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
धनु राशिः खोई हुई मूल्यवान वस्तु मिलने के संकेत
10 of 13
धनु राशि
कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे, आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। अपनी आंखें सतर्कता पूर्वक खुली रखें, क्योंकि आज आपको जो चीजें प्राप्त होंगी उनमें से एक वस्तु इतनी मूल्यवान है जिसे आप कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते थे। आप हल्के-फुल्के भोजन से दूर रहें। अपना ध्यान ताजे फलों पर लगाएं, क्योंकि आज आपको पेट की समस्या से निजात मिल सकती है, अपने अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करें।
मकर राशिः धैर्य से खराब परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें
11 of 13
मकर राशि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें, बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी करियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्ग दर्शन हो और आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही करियर का चुनाव कर सकें। आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है।
कुंभ राशिः सोच समझकर करें निवेश
12 of 13
कुंभ राशि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।
मीन राशिः मानसिक उलझन में डालने वालों से रहें दूर
13 of 13
मीन राशि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है, जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप काम के बोझ से घिरे रहेंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सफलता के लिए एकाग्रचित होकर काम करना बहुत जरूरी है। इस समय तनाव को दूर ही रखें। हालांकि सफलता बहुत ही धीरे मिल रही है, लेकिन फिर भी चिंता ना करें। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा।