फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जानें अपना राशिफल

Thu, 05 Oct 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

 पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज नौकरी मिलने की संभावना है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी से प्राइवेट नौकरी में आने के लिए भी अच्छा दिन है।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: शेयर बाजार में आज निवेश करना फायदेमंद रहेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।

म‌िथुन राश‌ि: आज कुछ परेशानियां आ सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । ध्यान रखें कि कुछ लड़ाइयां बिना लड़े भी जीती जाती हैं। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है

5 of 13
कर्क राशि
अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा। सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: बिना सोचे समझे काम करने से बचें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपने काम के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने काम को बदलते हैं तो हो सकता है, आपको इच्छित परिणाम ना मिल सकें। आज बहुत से व्यावसायिक मौके आपके रास्ते में आ रहे हैं। लेकिन, कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको भली प्रकार से सोच लेना चाहिए। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए। आपमें से कुछ को विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा, मौका हथिया लें, अच्छी आमदनी तय है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज नुकसान हो सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। आज के दिन काम के लिये यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। आपको इसमें कुछ  रुकावटें पेश आ सकती हैं। आपको अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिये इन रुकावटों से पार पाना होगा। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनायेंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा। आजकल आप सभी अवसरों की जांच पड़ताल कर लें तभी आगे कदम बढ़ाएं। 

तुला राश‌ि: आज रिश्तों में मिठास पैदा होगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा और आप दोनों सकारात्मक भावनाओं में बहते रहेंगे। आज आपके विचारों पर बादलों का साया रहेगा। आप अपने जीवन के बारे में केवल सपने ही देख रहे हैं। थोड़े बहुत सपने तो देखने ही चाहिएं, लेकिन दिन के अंत तक अपना सिर बाहर निकाल कर दुनिया को सच की आंखों से देखना और जमीन पर पैर रखना भी जरूरी है। मेहनत से ही आप अपने प्रयासों में सफल हो सकेंगे। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। ।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो आप लम्बे समय के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करना चाहेंगे और इसके लिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहेंगे। अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की मजबूती के लिए आपसे अतिरिक्त योगदान मांगा जा सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपना योगदान दे सकते हैं। आपकी इस नीति का आपको आगे चलकर फायदा भी होगा।

धनु राश‌ि: प्रबन्धकों के लिए आज का दिन शुभ होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
प्यार भरी जिंदगी में आज वादा करने का दिन है, अपने साथी के साथ जीवन का भरपूर आनंद उठायें। साथी का सच्चा प्यार आपको अपना बीता हुआ समय भुला देगा तथा प्यार के नये आयाम पर ले चलेगा। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है।

मकर राश‌ि: आज नया व्यवसाय करने का मौका मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्टी से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं। अगर आपको लगता है कि आंख की समस्या या संक्रमण बढ़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें।

कुंभ राश‌ि : आप की सफलता से लोग जलेंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना होने पाए। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: अपने खर्चों पर आज काबू करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके पास जितने भी संसाधन हैं उनका प्रयोग समाज के कल्याण में करें साथ ही अपनों को खुश करने का भी प्रयास करें। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। किसी भी सुविधाजनक उपकरण के खरीद के विषय में ना सोचें जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे हैं। ऐसा करने से आने वाले समय में आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें