ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन
मेष राशि: आज का दिन मुश्किलों भरा रहेगा
2 of 13
मेष राशि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है। जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। इन पर अपना दिमाग लगाएं और इन्हे पूरा करें।
विज्ञापन
वृष राशि: विदेशो से व्यापार में लाभ मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। इस समय विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी।
मिथुन राशि: आज कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज अपने मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों से आपको कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलेगा। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: निवेश करने से पहले परखें
5 of 13
कर्क राशि
आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: व्यवसाय में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी
6 of 13
सिंह राशि
अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज का दिन जायजाद बेचने के लिए शुभ है
7 of 13
कन्या राशि
तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें। जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं।
तुला राशि: कोई दुर्घटना हो सकती है
8 of 13
तुला राशि
आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है और निकट भविष्य में इसमें कोई गिरावट का भी डर नहीं है सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नोकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है।
वृश्चिक राशि: क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करते समय सावधानी बरतें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें। सभी देनदारियों का ध्यान रखकर उनको चुकता करने की ठोस योजना बनायें। आपने इसका ध्यान नहीं रखा तो आप ही मुसीबत में पड़ेंगे।
धनु राशि: नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं
10 of 13
धनु राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। जो भी हो आपकी पहुंच, आपकी आर्थिक हैसियत और आपकी दयालुता के चलते किसी ना किसी को तो लाभ मिलेगा ही।
मकर राशि: कीमती सामान खोने का डर है
11 of 13
मकर राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें। आप अपने संबंध में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। यह आपके संबंध में नया उत्साह व स्फूर्ति भर देगा। अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्रेम है, उसे दिखाने के नए व अलग तरीके से लाभ होगा। आपको इस वक्त जमीन जायदाद के खरीद फरोख्त से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। हालांकि जमीन जायदाद के लेन-देन बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं परन्तु आज आपका शुभ दिन नहीं है।
कुंभ राशि : करियर में आर्थिक लाभ के नये मौके मिलेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
करियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाइये। आप अपनी योग्यता को कम करके मत आंकिये। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो यह तय है कि आगे आपको इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है।आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपके पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकते हैं।
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके करियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।