फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 2 राशि वालों को आज हो सकता है बड़ा फायदा, जानें अपना राशिफल

Tue, 03 Oct 2017 07:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌िः अपने संवाद में सावधानी रखें

2 of 13
मेष राश‌ि
जहां तक आपके करियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। आज अपने संवाद में सावधानी रखें, क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा, जिससे आपका स्वास्थ्य बना रहे। अपने तनाव को रोकने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाए, जिससे आप नकारात्मक परिस्थिति में जाने से बचें, क्योंकि आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः लेन-देन के मामले में न उठाएं कोई बड़ा जोखिम

3 of 13
वृष राश‌ि
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हें सभी की मदद से राहत मिलेगी। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए और इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए। आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा इस 1 राशि वालों को करवाएगा फायदा

म‌िथुन राश‌िः मौके को हाथ से न निकलने दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अपना हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाए, जिससे कि घर की सजावट हो या घर कुछ नया सा लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। घर की सजावट के लिए अच्छी- अच्छी चीजें देखिए। आपको कुछ तनाव रहेगा, जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

कर्क राशिः आर्थिक फायदा मिलने के संकेत

5 of 13
कर्क राशि
बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज सकता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं रहे थे। आपकी सफलता से आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपके काम के क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। आज आपके  साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः विदेश जाने का मिल सकता है मौका

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी, जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया। जिसका फल आपको अब मिलेगा। यदि आप आईटी उद्योग में हैं तब संभव है कि आपको विदेश जाना पड़े। इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि इससे आपको धन व उन्नति, दोनों ही प्रकार के लाभ मिलेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलाएगी। किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आएगी। आर्थिक लाभ के जो मौके सामने आ रहे हैं, उनका सदुपयोग कीजिए। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः सुरक्षित व्यवसाय की तरफ ध्यान होगा आकर्षित

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगे हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी व तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है कि आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। 

तुला राश‌िः रुपयों की रहेगी चिंता

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आप पदोन्नति की इच्छा रखते हैं और अपने बॉस पर अच्छा प्रभाव छोड़ना चाहते हैं तो आपको उन्हें खुश करने में कोई कमी नही छोड़नी चाहिए। इन दिनों पैसे रुपये की चिंता सता सकती है, लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाए या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाए। आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत दें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः शीघ्र ही बड़ा लाभ होने की संभावना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पाएंगे, जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। जमीन जायदाद में बड़ा लाभ आपके भाग्यपत्री में दृष्टिगोचर हो रहा है तो आगे बढ़िए और पूंजी लगाएं। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर है और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है, जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं।

धनु राश‌िः कोई महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलने की संभावना

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं।आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रात्याशित अवसरों के लिए निवेश करना चाहिये। 

मकर राश‌िः निवेश में बड़े जोखिम उठाने को तैयार

11 of 13
मकर राश‌ि
आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठाकर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके काम का प्रतिफल आपके अनुसार नहीं है तो आपको इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पारंपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे, लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं।

कुंभ राश‌िः काम को लेकर जल्‍दबाजी में न लें कोई निर्णय

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकलकर कोई नया करियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िःभौतिक वस्तुओं के प्रति जागृत होगा मोह

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपका कोई सामान खो सकता है। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जाकर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें