ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन
मेष राशिः साझेदारी से मिलेगा लाभ
2 of 13
मेष राशि
अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। उसकी सलाह मानें और फिर देखें आप कितना लाभ कमा पाते हैं। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
विज्ञापन
वृष राशिः आपके पक्ष में आएगा कानूनी फैसला
3 of 13
वृष राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। आपको अपने समूह के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्हें प्रेरित करके एक सामूहिक मीटिंग के लिए बुलाएं। आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है।
मिथुन राशिः सोच समझकर करें खर्च
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिये। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कर्क राशिः समझदारी से परेशानियों को सुलझाएं
5 of 13
कर्क राशि
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।
विज्ञापन
सिंह राशिः कोई भी नया निवेश करने से बचें
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। आज कोई नया निवेश ना करें। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः परिवार की बात को ध्यान से सुनें
7 of 13
कन्या राशि
आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आज आपको महसूस होगा कि आपने किसी बड़ी परेशानी का समाधान ढूंढ लिया है। आपके सपने तो बहुत बड़े हैं, लेकिन आप ये नहीं जानते कि उन्हें पूरा कैसे करना है, इसलिए आपको परेशानी हो रही है। ध्यान रखें कि काम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि उसका परिणाम। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी।
तुला राशिः छोटे नुुकसान पर दें ध्यान
8 of 13
तुला राशि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। अपने आपको समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया रूप दे सकें और साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धी होगी। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें।
वृश्चिक राशिः उच्चअधिकारियों से बहस ना करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं।
धनु राशिः शेयर बाजार से दूर ही रहें
10 of 13
धनु राशि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं। आज आप पाएंगे कि जिस वैकल्पिक मार्ग को आप खोज रहे थे, वो आपको मिल सकता है। खासकर चिकित्सा के क्षेत्र में यदि आप वैकल्पिक चिकित्सा के किसी अवसर की तलाश कर रहे हैं तो वो आज पूर्ण होगी। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें।
मकर राशिः हाथ आए प्रस्ताव को स्वीकारें
11 of 13
मकर राशि
आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें।
कुंभ राशिः अचानक हो सकता है धन लाभ
12 of 13
कुंभ राशि
आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। अचानक पैसे की प्राप्ति या धन आने के संकेत हैं। यह आपके पहले किये समझदारीपूर्वक किसी निवेश का नतीजा भी हो सकता है, इसलिए आज आए पैसे को भी भविष्य के लिए समझदारी से निवेश करें।
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। लंबी परेशानी के बाद आज आप अपने करियर के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखिये खर्च को सही तरीके से कीजिये, तरक्की कायम रहेगी।