नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। आने वाले नौ दिन मां दुर्गा की शक्तियों की पूजा आराधना होगी। मां दुर्गा की कृपा रहेगी। जिसका असर उनके प्रेमी जीवन पर भी दिख सकता है। इन सप्ताह जहां कुछ राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी जिंदगी प्यार रंग भरने वाला है। जानिए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेमी में हो सकती है खटपट
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मन में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। प्रेमी से कुछ खटपट होने पर आपका मन बेचैन हो सकता है और उसके व्यवहार से परेशान होकर आप उस पर चिल्ला भी सकते हैं। आपके इस व्यवहार से आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः प्रेमी पर हो सकते हैं गुस्सा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आज प्रेमी से हर बात में ना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका पारा अचानक बहुत बढ़ सकता है। वैसे तो आप खुशमिजाज व ठंडे दिमाग के व्यक्ति हैं, लेकिन जब आपको क्रोध आता है तब अधिक ही आता है। बिना कारण आप ना नहीं सुनना चाहते हैं इसलिए आज आप प्रेमी पर बरस सकते हैं। यदि बीच का कोई रास्ता आपको नजर आता है तब उसे ही अपनाएं।
मिथुन राशिः प्रेमी का साथ पाने को मन होगा उतावला
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मन मस्तिष्क में स्फूर्ति व ताजगी का समावेश रहेगा और आपका मन आज प्रेमी का साथ पाने को उतावला हो सकता है। मन की बात पूरी हो ही जाएगी। मानसिक शांति तभी बनी रहेगी जब आप मन को संयत करना सीख लेगें अन्यथा मन में अजीबो गरीब ख्यालों से आप परेशान ही रहेगे। परेशानियों से बचें और जिन्दगी का मजा लें।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी का साथ न मिल पाने के कारण होंगे परेशान
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आज का दिन आपके लिए अच्छा नही कहा जा सकता है। प्रेमी का साथ ना मिलने से आप परेशान हो उठ सकते हैं। प्रेमी के संग बिताए पलों को याद करने से मन और अधिक इमोशनल हो सकता है। इससे आपको दिल में अधिक बेचैनी का अनुभव होगा, लेकिन दिल को काबू में नहीं रखा तो बेचैनी बढ़ेगी ही, कम नहीं होगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः बिना रूचि से करेंगे हर काम
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
किसी भी काम को करने में आज आपकी अरुचि बनी रह सकती है। आपका मन घर से बाहर जाने का नहीं होगा और ना ही प्रेम संबंधों में किसी तरह की कोई उमंग रहेगी। मित्रों के फोन काॅल्स भी आप अनदेखा कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी को मनाने में रहेंगे असफल
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
पॉकेट तंग होने की वजह से आप प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का प्रोग्राम नहीं बना पाएंगे, जिससे आपका प्रेमी आपसे रुष्ट हो सकता है। दिन भर रुठने मनाने की प्रक्रिया चलती रह सकती है लेकिन आज प्रेमी भी जिद कर के बैठ सकता है जिससे आप उसे पूरी तरह से मनाने में नाकामयाब रह सकते हैं।
तुला राशिः दूसरे की तरफ हो सकता आकर्षण
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आज आपका आकर्षण किसी ओर की हो सकता है और हो सकता है कि आप सोशल साईट के किसी मित्र से फ्लर्ट करना आरंभ कर दें, लेकिन यह आपका केवल आकर्षण मात्र होगा और इसमें प्रेम की बू नहीं होगी। आपका यह संबंध अन्य सभी से छिपा रह सकता है।
वृश्चिक राशिः साथी से नजदीकियां बढ़ेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल बना रहेगा और प्रेमी से मिलकर आप अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव कर सकते हैं। अपने साथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी, आप दोनों के मध्य समागम भी हो संभव है। प्रेम के सागर में गोते लगाते हुए दिन बीतने की संभावना बन रही है।
धनु राशिः प्रेमी को मनाने प्रयास करें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
अकेलेपन से आप परेशान हो चुके हैं, इसलिए हारकर प्रेमी को मनाने का प्रयास आपको करना ही पड़ेगा। आपको अकेलापन खलने भी लगा है और साथ ही आपको अब प्रेम और प्रेमी दोनों की अहमियत का भी पता लग रहा है। आज का दिन प्रेमी को मनाने और उससे बातें करने में ही बीत सकता है।
मकर राशिः मानसिक दवाब करेंगे अनुभव
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
कभी माता-पिता तो कभी प्रेमी की बातें सुनकर आप स्वयं को बीच में फंसा हुआ पाएंगे। इससे आप अत्यधिक मानसिक दबाव का अनुभव कर सकते हैं और आखिरकार वह दिन आपका आ ही पहुंचा है जब आप एकतरफा होने की सोच सकते हैं क्योंकि रोज-रोज की खटपट से आप अत्यधिक परेशान हो रहे हैं।
कुंभ राशिः गलतफहमी होगी दूर
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यदि प्रेमी जीवन में आप दोनों के मध्य किसी तरह की कोई गलतफहमी किसी बात को लेकर हुई होगी तब आज वह दूर हो सकती है और फिर से एक बार फिर आप रोमांस व रोमांच से भर उठेगें। परिवार के किसी सदस्य से आप प्रेमी की मुलाकात भी करा सकते हैं और आपका प्रेमी भी इस मुलाकात से खुश होगा।
आपके प्रेम संबंधो की दरार खाई का रुप ले सकती है। आपका साथी तो उग्र रहेगा ही इसलिए जो भी सुधार की कोशिश होगी। वह आपकी ओर से होगी, लेकिन कुछ समय स्थिति अनुकूल रहने के बाद फिर से स्थिति बिगड़ती हुई सी नजर आ सकती है। इससे आपकी परेशानी पहले की अपेक्षा अब और अधिक बढ़ सकती है।