फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जानें अपना राशिफल

Thu, 12 Oct 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यापार के संबंध में यात्रा का योग है

2 of 13
मेष राश‌ि
यदि आप प्रबन्धक हैं तब आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के लिये सही और कार्यकुशल वातावरण बनाना होगा। ऐसा वातावरण बनाएं, जिसमें हर कर्मचारी अपनी ओर से संस्थान के विकास के लिये प्रयासरत्त रहने की स्वतंत्रता पा सकें। दिन भर आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिलेंगे। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने की संभावना है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज शायद आपको अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करके अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करना होगा। आप उस झगड़े का हिस्सा तो नहीं होंगे लेकिन सुलह कराने के लिए आपको एक बिचौलिए के रूप में बुलाया जा सकता है। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। 

म‌िथुन राश‌ि: आज महंगी खरीदारी से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। आपको सलाह है कि ऐसे ही एकजुट हो कर काम करते रहें। इससे आप अपने बड़े लक्ष्यों को भी आसानी से पा लेंगे। साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और सही निर्णय क्षमता का प्रयोग करें। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या महंगी खरीदारी से फिर भी बचें। 
विज्ञापन

कर्क राशि: दूसरे की मामले में दखल देने से बचें

5 of 13
कर्क राशि
आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। सभी विकल्पों पर विचार करके आगे बढ़ें, इससे आपको लाभ ही होगा। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नये प्रयोग करें और नये विचार और नई योजना पर भी विचार करें। आपकी आर्थिक सफलता आपके खुद के निर्णय पर ही निर्भर करेगी। इस मामले में दूसरों को दखल नहीं देने दें। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: धन लाभ हो सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: कार्यालय में परेशानी हो सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी। कार्यालय में रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं लेकिन याद रखें कि आप इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों को नहीं बता सकते। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा। 

तुला राश‌ि: बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें और पुराने स्रोतों से पता लगाएं, जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज रिश्तों को मजबूत करने का दिन है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आप लोगों को बता सकेंगे कि आप क्या काम बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं। 

धनु राश‌ि: गाड़ी की खरीदारी न करें

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके। आज का दिन गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि आज नई गाड़ी की खरीदारी ना करें। आज खरीदी गई गाड़ी आपके तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। 

मकर राश‌ि: जल्दी में निर्णय लेने से बचें

11 of 13
मकर राश‌ि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आपकी दयालुता का अगर गलत लाभ उठाया गया तो मानवता पर से आपका विश्वास उठ सकता है। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कईं बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि कईं बार परिस्थितिवश आपको तेजी से निर्णय लेने पड़े हों लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें। 

कुंभ राश‌ि : अचानक भाग्य में परिवर्तन होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसायी के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। इससे आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आपकी छवि भी सुधरेगी। इन दिनों यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़े। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट भी लग सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें