फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 30 Apr 2022 05:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव लाइफ के संकटों के कारण आप समाजिक सर्किल से कट ऑफ करेंगे। दोस्त के साथ घूमने फिरने या फिल्म देखने का आमंत्रण मिल सकता है। प्रेम में अधिकता और भावुकता अभी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपनी अप्रत्याशित मानसिकता के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जीवन के कुछ निर्णय भविष्य की योजनाओं से जुड़े होते है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज मुहब्बत का रास्ता आपके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आने वाले दिन बेहतरीन हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है जिसे सुलझाने के लिए किसी सलाहकार की राय ले सकते हैं। आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आप किसी गुप्त रिश्ते में हैं जिसके बारे में आपने किसी को नहीं बताया है। आज समय में इस सम्बन्ध को दुनिया के सामने लाने और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने का।  खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं। समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पति पत्नी का रिश्ता एक जन्म का नहीं बल्कि कई जन्मों का होता है और आप इस मामले में बहुत भाग्यशाली हैं। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी। आज धन से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। आज आप पार्टी के मूड में है। प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी  खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके अधीनस्थ या सहकर्मी आज आपकी चिंता या उदासी का कारण बन सकते हैं। आपकी लव लाइफ अभी एक परियों की कहानी की तरह है लव बर्ड्स के बीच की घनिष्ठता बढ़ रही है। इस समय आपके लिए प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन मे और कुछ भी नहीं है। किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज आपके कार्ड में है। छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी पर्सनालिटी और डिप्लोमेट स्वभाव आपके पॉजिटिव पॉइंट्स हैं जिनके कारण आप अधिक मित्र बनाएंगे। अपनी कल्पना का प्रयोग करके अपनी सभी योजनाओं को पूरा करें। हो सकता है कि आज प्रेम के लिए आपको कम समय मिले लेकिन आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। आज आप अपने प्रेम संबंधों में रोमांच और मुहब्बत की तलाश करेंगे। अपने सोलमेट से प्रेम भरा आलिंगन पाने की भी संभावना है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  मन की शांति अभी आपकी प्राथमिकता है। अभी आपका जीवन खुशहाल है और इसे ऐसा ही बनाए रखने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे। आपके लिए खुशखबरी है आपके अकेले रहने के दिन जा चुके है और आप प्यार के मधुर क्षणों का मज़ा लेंगे। आपका रोमांटिक फ्रंट प्रेम और उत्साह से भरा हुआ है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप इस समय उत्साह और साहस से भरे हुए हैं। ऐसे में व्यस्त जीवन से छुट्टी ले कर अपने शोना के साथ समय बिताएं।  साथी की तलाश है तो थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है। विवाहित हो तो आज आपको रोमांस के वो पल मिलने वाले है जिनका इंतज़ार था। इन पलों का खुले दिल से स्वागत करें ताकि इन्हे और भी खास बना सके।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें उपहार देना न भूलें जैसे कोई आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज़। वैसे इन महंगी चीज़ों की जगह आपके चेहरे की एक मुस्कान भी कहर ढा सकती है। आपका आवेग और महत्वाकांक्षा आज हर किसी को आश्चर्यचकित कर सकता है। आपके कार्ड में गुदगुदाने वाले रोमांटिक पल हैं। आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): चाहत में अहंकार को स्थान न दें बल्कि हमेशा अपने मिज़ाज़ को नम्र बनाए रखें। ससुराल वालों से तकरार की संभावना है इसलिए ध्यान रखें। आज आप कार्य और घरेलू जीवन के बीच लटका हुआ महसूस करेंगे क्योंकि दोनों तरफ आपका विशेष महत्व हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मुहब्बत में मिली धोखाधड़ी या ठगी आपकी जिंदगी में मुश्किलें उत्पन्न कर सकती है लेकिन इनसे न डरें। आपका आपके साथी के प्रति भरोसा इतना अटूट होना चाहिए जो किसी भी अफवाह से न टूट पाए। अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): किसी समूह, क्लब या सोसाइटी में शामिल हो कर आप किसी खास से मिल सकते हैं और साथ ही कुछ यादगार पल भी पा सकते हैं। अपने फालतू खर्चों को कम करें और लालच या भावुक असुरक्षा से अपने रिश्ते को ख़राब न करें। इससे आपके और आपके साथी के बीच दरार आ सकती है। जरूरी नहीं कि प्यार कीमती उपहारों से बढ़े, प्यार भरी एक नज़र भी संबंध में कमाल कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें