लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने सहयोगियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें। इन खुशियों को अच्छे से समेट लें किंतु आवेश में आ कर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि इसमें सम्मान और सच्चाई है या यह केवल शारीरिक आकर्षण की बुनियाद पर ही खड़ा है। आज के दिन को खास बनाने के लिए आपकी मीठी मीठी बातें ही काफी हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार में धोखा आपको अकेलेपन की खाई की तरफ धकेल सकता है लेकिन याद रखें कि जीवन में परिवर्तन अनिवार्य है। रोमांस के सपनों को पूरा करने के लिए भी यह चरण अच्छा है बस अपने साथी को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):जीवन में मिलने वाले सुनहरे मौकों को हासिल कर लें इससे पहले की यह मौके आपके हाथ से छूट जाएं बस प्यार में आवेश की अधिकता से बचें। अपने पार्टनर से मिलने से पहले उसे के लिए लाल गुलाब ले जाना न भूलें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम के बंधन में बंधने के लिए फ्लर्टिंग आज आपके काम आएगी और हो सकता है कि आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल जाएं। आपके दोस्त इसमें आपका पूरा साथ देंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें बल्कि साथी को इसका अहसास कराएं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में अनमोल तोहफा मिला है। अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिंदगी सुहावनी है जिसमें आप एक दूसरे की गलतियां भुला कर आगे बढ़ रहे हैं। भविष्य में आप किसी नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है। अपने पार्टनर के साथ बिताया आज का समय आपके लिए सुखदायक और यादगार होगा।