फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 27 Apr 2022 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका कोई करीबी मित्र अथवा आपके सगे संबंधी प्रेमी के प्रति आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको किसी की बात में ना आएं क्योंकि दूसरों की बातों का असर आप पर शीघ्र हो जाता है। आप सुनें सबकी लेकिन करें वही जो आपकी नजर में सही है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बिगड़ते  प्रेम संबंधों में आज कुछ सुधार की गुंजाइश तो नजर आती है, लेकिन इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी जिद को छोडकर यदि बातचीत की पहल करें तब भी मामला आगे बिगड़ने से रुक सकता है। किसी तीसरे के समझाने से कभी बात उलझी नहीं है जब आप दोनों को साथ रहना है तब तीसरा क्यूं बीच बचाव करें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):धीमी गति से चले आ रहे प्रेम संबंध आज कुछ रफ्तार पकड़ सकते हैं और प्रेमी को लेकर आपके विवाह की चर्चा भी घर में चल सकती है। जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत करना चाहते हैं वह कर सकते हैं और मन की बात को समक्ष भी रख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि पहले से ही आप किसी के साथ जुडे हुए हैं तब आप फ़्लर्ट के चक्कर में ना पडे। समय और पैसा दोनों ही बेकार होगा। आपकी बदनामी होगी वह अलग। आपके प्रेमी को यदि इसके बारे में पता चलेगा तब वह आपसे बहुत ज्यादा नाराज हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):वैसे तो सदा आप ही प्रेमी पर हावी रहते हैं लेकिन आज किसी बात को मनवाने के लिए आपका प्रेमी आप पर दबाव बना सकता है। आपको उसकी जिद के सामने झुकना ही होगा और उसकी मांग को पूरा करना होगा। ऐसा करने से आपको आज बुरा नहीं लगेगा अपितु प्रसन्नता का अनुभव होगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):प्रेम संबंधों में आप दोनों के मध्य कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं लेकिन इन मतभेदों को लेकर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। कुछ समय का इंतजार करें जिससे कि संबंध फ़िर से पहले जैसे सामान्य हो जाएं। अभी कुछ समय आप दोनों का एक-दूसरे से बात ना करना ही सही होगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी जीवन में आपको कुछ दिक्कतों अथवा अडचनों का सामना करना पड सकता है। आप प्रेमी की ओर ध्यान देने की बजाय अपने मित्रों में ज्यादा मग्न रह सकते हैं। आपके प्रेमी जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव स्प्ष्ट देखा जा सकता है। आप सभी संबंधों में संतुलन बनाकर चलें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आप ऑनलाइन चैटिंग करते समय हर किसी के सामने अपनी गोपनीय बातों का खुलासा ना करें। यह आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। सोशल साईट पर जो सामने वाला दिखाना चाहता है वही आप देख रहे हैं। किसी की भी बातों में आकर गलत राह ना पकड़ें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपने प्रेमी के सामने जो हरकत की है उसे आप सुधार तो नहीं सकते हैं लेकिन आप क्षमा तो मांग ही सकते हैं। यदि आप खुद में सुधार नहीं कर पाते हैं तो आपको काफ़ी मानसिक परेशानियों का सामना करने के तैयार हो जाना चाहिए।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप अपने प्रेम संबंधों को अभी तक सभी से छिपाकर ही रखना चाह्ते हैं क्योंकि आप नहीं चाहते कि कोई तीसरा आप दोनों के मध्य आए। इन गुप्त संबंधों को लेकर आपका प्रेमी थोडा नर्वस हो सकता है क्योंकि अभी तक वह जान नहीं पा रहा है कि इन संबंधों की मंजिल क्या है? आपको उसे भरोसा दिलाना जरुरी है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):प्रेम संबंधों के प्रति आप यूं लापरवाही बरतेगें तब उनमें से मिठास उड जाएगी और फ़ीके रिश्ते ज्यादा देर तक टिके नहीं रहते हैं। प्रेमी जीवन में लापरवाही के कारण दूरियां बढने से पहले ही आपको इनमें खुशियों और मोहब्बत का रंग भर देना चाहिए ताकि आपकी बगिया में एक बार फ़िर बहार आ जाए।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी के प्रति अचानक आप आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। आपको उसे निहारना सुखद लग सकता है लेकिन आप अभी जल्दबाजी में कोई ऐसी हरकत ना करें जिससे सामने वाले को शर्मिंदगी मह्सूस हो। आप पहले उसके मन की बात जानने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें