फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022 : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 22 Jan 2022 08:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। फिर भी रिश्ते में प्यार बनाए रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपने गृहस्थ जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। प्रेम जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रियतम को आपकी याद सताएगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया चलेगा। आपसी सामंजस्य से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस पर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे और दिल की बातें करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन की समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम संबंधों पर किसी तीसरे व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, यही आपके लिए बेहतर होगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। उनसे बातचीत करके घर की बातों पर विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा।  रिश्ते में आकर्षण रहेगा।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशियां लौटेंगी। अपनी रचनात्मकता से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि बेवजह की बातें आप के रिश्ते में दिक्कतें पैदा करेंगी। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खूबसूरत पलों का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझ कर प्रिय को समझाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें