फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 21 Feb 2022 05:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर साथी के इंतजार में हैं तो खुश हो जाएं क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। आपके आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा। रिश्तों का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं समझ सकता। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्रियजन के साथ निजी मुद्दों पर बातचीत करना आज आपके कार्ड में है। अपने दिल की बात सुनें और आप सच में उसे पाएंगे जिसे आप चाहते है। सच्चे प्यार की तलाश है तो कुछ समय इंतजार करें। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका पार्टनर हर समय प्रेरित आपको करेगा, बदले में उसे आपका प्यार और केयर चाहिए। दोस्तों को आपकी आवश्यकता पड़ेगी, उनकी मदद करें। आज आपका प्रेम आपके साथी से छुप नहीं पाएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी न रखें। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे। अपनी बेजान जिंदगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप उन लोगों से मिलेंगे जिनके कारण आपके जीवन में बहार है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उपयुक्त हैं, जल्द ही शहनाई बजने वाली है। प्यार और काम हर तरफ से यह दिन शुभ है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका उत्साह आज चरम सीमा पर है जहाँ आप अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने प्रेमी/ प्रेमिका के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपनी चाहत की अभिव्यक्त कर के अपने पार्टनर को रिझाएं। ऐसे आपको वो पल मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और जिंदगी दोनों में चार चांद लगा देंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रोमांस करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस आपको अपने पार्टनर को इंप्रेस करना होगा। जब आप दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से झगड़ा होने पर आप अपने हुए अपमान से परेशान होंगे। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है। रिश्ते में शारीरिक आकर्षण होना ही आवश्यक नहीं हैं बल्कि विचारों का मिलना भी जरूरी हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपको सफलता मिलेगी किंतु आपकी सच्ची खुशी आपके प्यार तक सीमित है। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या पति/पत्नी के साथ बिताना चाहेंगे।अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे इसलिए यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रियतम आपके रोमांटिक और डिप्लोमेट स्वभाव का दीवाना है। यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जाएंगे जब आप अपने पार्टनर के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें