फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 20 May 2022 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप जोश से भरे रहेंगे। किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है। पारिवार के लिए आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। पार्टनर से आज प्यारी-प्यारी बातें होंगी। शादीशुदा लोग शॉपिंग पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): गुस्सा आज ज्यादा आ सकता है। प्रेमी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। स्थिति बेहतर होगी। आज मन शांत रखने की कोशिश करें। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी आएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): मन विचलित रहेगा। अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आर्थिक तौर पर उन्नति के कारण आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। सतर्क रहें, आज प्रियतम रूठ सकता है। अपने प्रिय को मनाने के लिए आप कोई गिफ्ट या फूल दे सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आपका दिल कहीं बाहर जाने का हो सकता है। वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपस का प्यार और बढ़ेगा। दूरियां कम होंगी और आपसी निकटता बढ़ेगी। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रियजन से किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो जायेगा और बात बढ़ भी सकती है। शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज अपने किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। अपने प्रिय के साथ आप लड़ाई कर सकते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope):  आज आपका मन घर में परिवार के साथ ज्यादा लगेगा। हालांकि इस दौरान आप पर काम का दबाव भी रहेगा। इस कारण आप अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज आपको नया आइडिया आ सकता है। हल्का जुकाम रह सकता है। आपके प्रिय का फ़ोन आ सकता है। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। अगर आज अपने प्रिय के साथ घूमने जा रहे हैं, तो वाद- विवाद से बचिए। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपका मन विस्मित रहेगा। परिवार से लाभ होगा। कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेमियों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपस में तकरार हो सकती है। आपको चाहिए कि आप अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज दिल खुश रहेगा, परन्तु परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी से कोई ख़ुशी की खबर मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन सुखद रहेगा। शुक्र की स्थिति आपके प्रेम जीवन को मधुर बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें