फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 20 May : कन्या, तुला और कुंभ समेत इन चार राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगी बढ़ोतरी , पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 20 May 2022 01:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यवसाय संबंधी योजनाओं को लेकर आएगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज बहुत सोच विचार कर निर्णय करना होगा नहीं तो वह कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपके पिताजी यदि किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद समाप्त होगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं,जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे,लेकिन आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके व्यवसाय में कुछ योजनाओं को बनाना होगा और आप उसी कार्य को करें,जो आपको अत्यधिक प्रिय हो,क्योंकि आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको कुछ नए-नए आईडिया आएंगे,जिन्हे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है,जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका अपने किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों का स्वागत होगा और आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जाएगा। आपको अपने अधूरे पड़े कार्यों की सुध बुध लेनी होगी और उन्हें पूरा करना होगा,नहीं तो वह लंबे खींच सकते हैं। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपके कड़वे स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे थोड़ा परेशान रहेंगे। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं,जिससे आपको समय रहते पूरा करना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न नजर आएंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको व्यवहार में संयम बरतना होगा। यदि आप के आस पड़ोस में टकराव की नौबत आए,तो भी उसमें आपको चुप रहना होगा। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, लेकिन आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थी जातकों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद के मामले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच रहे हैं,तो उसमें अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। संतान के भविष्य की योजनाओं को आपको सोच विचार कर बनाना होगा व संतान से भी सलाह मशवरा अवश्य करें। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ला सके,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको वाणी की मधुरता को नहीं खोना है,नहीं तो कुछ सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनको पहचानकर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनके पीछे लगे रहेंगे व उनके कामों को बिगाड़ने के पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपए का इंतजाम  करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कोई दूसरी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिन्हें उन्हे तुरंत ज्वाइन करना होगा। परिवार में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिनको आपको सावधान रहकर पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी,जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको जरूरी कामों को ही पहले करना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करेंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है,जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई व्यापार संबंधी सलाह लेनी पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले,तो बेहतर रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)  
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें पार्टनर की बातों पर भरोसा सोच समझ कर करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों ने यदि कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो वह उनसे गलत हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको जीवनसाथी से कुछ निवेश संबंधी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श करना होगा। माताजी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि जोखिम उठाया,तो वह भी उनके लिए हितकर रहेगा। आपको यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप व्यापार में भी कई सारी योजनाओं को लांच कर सकते हैं,लेकिन यदि कोई परेशानी आए,तो भी उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर किसी निर्णय को लेना होगा,नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें