लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रियजन से दूर हैं तो चैट नेटवर्किंग से उसे अपने पास पा सकते हैं। इश्क़ में छेड़खानी और सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन महकने लगेगा। घरेलू समस्याओं से न घबराएं क्योंकि समय सबकुछ ठीक कर देता है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप पार्टी मूड में हैं। अपने पार्टनर के साथ मज़ेदार और अच्छा समय बिता सकते हैं और समाजिक जीवन या पार्टी का भी आनंद लेंगे। आप अपने पार्टनर को समझेंगे और वो आपको हमेशा खुश करेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर पिछले रिश्तों में आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा है तो उन बुरी यादों को अपने मन से निकाल दें। सब कुछ भूलकर किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनकर लोगों से घुलें मिलें। इससे आप खुद में नयी स्फूर्ति महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप कुछ गुप्त गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे जिसमे एक ऐसा प्रेम संबंध भी शामिल है जिसे आपके अभी किसी को भी बताया नहीं है। अपने पार्टनर के साथ आपका संबंध बिलकुल शांतिपूर्ण और रचनात्मक है इसलिए आज कुछ सुनहरे पल आपके नाम पर हैं।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस समय माता पिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप न केवल अपने अपने साथी का मन बहलाते है बल्कि अपनी भावनाओं को भी सही से व्यक्त करते है। अपने प्रेमी के साथ शारीरिक और आध्यात्मिक अंतरंगता का अनुभव करेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर साथी की तलाश है तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है। भविष्य में रोमांस के क्षण मिलेंगे। आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके चार्म से आपका प्रियतम ज्यादा देर दूर नहीं रह पाएगा। लिव इन पार्टनर या कोई करीबी मित्र आज आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है ताकि आपके और भी नजदीक आ सकें।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): नए वातावरण में नए संबंध बनेंगे। परेशानियों का सामना करने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है। अगर आप विपरीत लिंग से शर्माते है या असुरक्षित महसूस करते है तो आपमें आत्मविश्वास की कमी है। भरोसा रखें, आपके जैसा इस दुनिया में दूसरा कोई भी नहीं है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप अपने प्रिय के साथ के लिए आज कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। उदास ना हों, आपके गुणों और स्नेह के कारण कोई खास आपकी तरफ आकर्षित होगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं। आप आज सबका केंद्रबिंदु हैं किंतु अब जब आप दोनों साथ है तो अब दुनिया को भी जीत सकते हो।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है बस उनसे एक बार बात तो करके देखें। अपने पार्टनर से बात कर के सारी गलतफहमियों को दूर करें। थोड़ी थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें या प्यार का इजहार करें इससे आपका प्यार आसमान को छूएगा।