फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (21 से 27 फरवरी) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 20 Feb 2022 08:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 फरवरी) : परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोेगों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कार्यक्षेत्र में बॉस की तरफ से तारीफ के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में थे, तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं और उन लोगों से विशेष सावधान रहना होगा जो आपको अक्सर भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। कुल मिलाकर देखें तो आर्थिक रूप से यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक भौतिक सुख-संसाधनों से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। घर-परिवार में भी माता-पिता, भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। पुत्र-पुत्री में भी आपके विचारों की स्वीकार्यता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।  

उपाय : हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ शुभता प्रदान करते हुए सभी मनोकामनाओं को पूरा करेगा।
विज्ञापन

2 of 12
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खाने से बचना होगा। किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचें और वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों पर ध्यान देने की बजाए अपने लक्ष्य पर फोकस करें। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहें। विशेष रूप से विपरीत लिंग के साथ फ्लर्ट करने से बचें। छोटी-मोटी परेशनियों और निजी जीवन में कुछेक जिम्मेदारियों के बीच इष्ट-मित्रों का साथ खड़ा रहना आपको अत्यंत ही सुकून देने वाला होाग। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोेगों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। विशेष रूप से अपने प्रेम संबंधों का महिमामंडन करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको स्वयं भी अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूर रहेगी। मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें। 

उपाय : लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर शक्ति की साधना करें। साथ ही साथ प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
कोई भी चुनौती या परेशानी आपके साहस से बड़ी नहीं है। इस बात को मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह हमेशा याद रखना है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के साथ समन्वय बनाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को लेकर घर बिल्कुल न जाएं, अन्यथा आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। कारोबार में भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कॅरिअर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी कठिनाई भरी रहे लेकिन उत्तरार्ध में चीजें आपके मनमुताबिक होती हुई दिखेंगी। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं ओर अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने परिजनों की भावनाओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा। 

उपाय : गणपति की साधना करें और बुधवार के दिन मूंग की दाल हरे कपड़े में बांधकर दान करें।

4 of 12
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी न पावै। ऐसे में किसी के बहकावे में आने की बजाय आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देते हुए अपने वर्तमान लक्ष्य की ओर ही आगे बढ़ना हेागा। आफिस में अपने कनिष्ठ पर हावी होने से बचें। आपको इस बात को भली भांति समझना होगा कि कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ जूनियर को भी मिलाकर चलने पर कार्य में सिद्धि संभव हो पाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लेागों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र व्यवसाय आदि में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। परिश्रम के अनुरूप थोड़ा कम फल की प्राप्ति होने पर मन थोड़ा निराश रहेगा। घर-परिवार के किसी भी मामले को सुलझाते समय अति भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की भावना में कमी आयेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल में भी थोड़ी कमी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी लंबी या छोटी यात्रा संभव है।  

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख, शांति और लाभ दिलाने वाला है। लंबे अरसे से अटके कार्य किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा और फैसला आपके पक्ष में जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का क्रय करते समय अपनी जेब का ध्यान रखते हुए ही अंतिम निर्णय लें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम संबंधों में उपजी सारी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मधुर होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल आदि बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। 

उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अधिक बोझ रहेगा, जिसे निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं सार्थक होगी। इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार एवं व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी। यदि आप ऐसा  करने में कामयाब रहते हैं तो आपके कठिन से कठिन कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इष्ट मित्रों के साथ सुख, सहयोग आदि में कुछ कमी आने पर निराश न हों, बल्कि अपने संबंधों को समय-समय पर रिवाइव करने का प्रयास करें। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की की जरूरतों को समझें और अपने व्यस्ततम समय में से उसके लिए कुछ पल जरूर निकालें। 

उपाय : प्रतिदिन गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और बुधवार के दिन तुलसी का पौधा दान करें या फिर उसे घर में लगाकर प्रतिदिन उसकी पूजा एवं सेवा करें।
विज्ञापन

7 of 12
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में मिली बड़ी सफलता आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। संतान पक्ष की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इष्ट-मित्रों की ओर से विशेष सकारात्मक सहयोग बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की मनोकामना पूरी हो सकती है। कॅरिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी। हालांकि सट्टा या लॉटरी से उचित दूरी बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लंबे समय बाद किसी प्रियजन या प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना में धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें और उससे जुड़े रिस्क के बारे में अच्छी तरह से समझ लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। 
 
उपाय : देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन वर्फी तथा इत्र का दान करें।

8 of 12
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से बने-बनाए काम में कोई बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।, हालांकि इष्ट-मित्रों की मदद से सप्ताह के उत्तरार्ध तक सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और कार्य विशेष में मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें और सहयोगियों को मिलाकर चलें, अन्यथा आपको न सिर्फ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता बल्कि इससे आपकी प्रतिष्ठा भी कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए भी समय शुभ है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या सही रखें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। एक-दूसरे की जरूरतें समझने और भावनाओं का आदर करने पर बिगड़ती बात बन जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

9 of 12
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करने के चलना होगा अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदते समय अपनी जेब का जरूर ख्याल रखें, अन्यथा बाद में उधार मांगने की नौबत आ सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के पूर्वार्द्ध की बजाय उत्तरार्द्ध का समय अधिक सकारात्मक रहेगा। लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचें। इष्ट-मित्रों एवं सगे संबंधियों को मिलाकर चलें। भूमि-भवन से जुड़े मामले को यदि कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, ऐसे में खान-पान पर पूरा ध्यान दें और कुछ समय अपनी ध्यान और योग के लिए निकालें। प्रेम सबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से मन व्यथित रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।  

उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का विशेष रूप से दान करें।

10 of 12
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ते हैं तो आपके कार्य न सिर्फ अटक सकते हैं, बल्कि आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें अैर आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। असंमजस की स्थिति में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। भूमि-भवन या वाहन आदि को खरीदते समय स्वजनों की सलाह की उपेक्षा न करें और इस संबंध सोच-समझकर ही निर्णय लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आई किसी भी मुश्किल से निकलने में किसी महिला मित्र की मदद काफी कारगर साबित हो सकती है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो या फिर घर-परिवार से, सबको साथ लेकर चलना ही श्रेयस्कर रहेगा। वाणी पर संयम रखें और कटु बचन न बोलें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ संबंल प्रदान करेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय - प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकम् का पाठ करें। शनिवार को सतनजा दान करें।

11 of 12
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लि यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कठिन परिश्रम एवं संघर्ष से ही कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपनी कमजोरियों को शत्रु पक्ष के सामने उजागर करने से बचें, अन्यथा वे इसका गलत लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने पर ही सफलता एवं लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यात्रा में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपके परिजन आपके साथ खड़े होंगे। धार्मिक-समाजिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध में मजबूती लाने के लिए परस्पर तालमेल की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। 

उपाय : हनुमत उपासना संकटों से बचाने और मनचाहा वरदान देने वाली साबित होगी। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन
यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह ऐसा करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। यदि आप इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा को सही दिशा में उपयोग करते हैं तो आपको अपने कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा आप पर पूरे सप्ताह बरसती रहेगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ या फिर धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय : भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें