लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अगर शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके ताकत बनेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। यदि छिप-छिपकर प्यार करते हैं तो थोड़ा सावधान रहें। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से कुछ बातों में मतभेद नहीं होगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें। साथ ही संतान का भी ख्याल रखें। वहीं अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। साथी से मिलना तो संभव नहीं होगा, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आप उनसे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने दिल की बात कहने में मजा आएगा और आपका प्रिय आपकी बात सुनेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंधों के मामले आज बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। प्यार में तकरार देखने को मिलेगी। रिश्ते में शक की गुजाइश हो सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। हालांकि उनकी सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी आपसे घरवालों की शिकायत कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए शनिवार का दिन उत्तम रहेगा। हालांकि आपको अपने प्रियतम पर गुस्सा आ सकता है अथवा वे आपके ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने दांपत्य जीवन में आनंद आने वाला है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। आज जीवनसाथी आपको कोई आपकी मनपसंद डिश बनाकर खिला सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, पर साथी से मिलने का बहुत मन करेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी समझदारी से काम लेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुल कर जीना पसंद करेंगे। रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी कुछ खर्चा करवा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।