फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 18 Feb 2022 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल: जीवनसाथी से धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में शाम को प्रियतम के साथ मुलाकात होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। वही जो जातक किसी के साथ प्रेम बंधन में हैं लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। पार्टनर संग कहीं घूमने जा सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज के दिन जो प्रेम जीवन में हैं वे अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार संग बाहर घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि सिंगल हैं तो किसी को आप पसंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपको गृहस्थ जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रिश्ते में रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से प्यारभरी तकरार भी देखने को मिल सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ दिक्कतें का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कई दिनों के बाद प्रियतम से मुलाकात हो सकती है। आप अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाएंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्यारी मीठी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाबी मिलेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी परिवार के कामों में बिजी रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रियतम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई फायदा दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें