Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में या दबाव में आकर करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का बोझ जरा ज्यादा बना रहेगा,जिसे निबटाने में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। भूमि-भवन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय किसी शुभचिंतक की सलाह जरूर लें। सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन लोगों से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश में लगे रहते हैं। अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन करने से पहले उसका दूसरों के सामने ढिंढोरा पीटने या फिर गुणगान करने की भूल बिल्कुल न करें,अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन के लेन-देन के समय खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है,लेकिन भूलकर भी उसका प्रदर्शन न करें,अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।