फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 12 Feb 2022 10:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन को लेकर आज आप थोड़े गुस्से में नजर आ सकते हैं क्योंकि जीवन साथी कुछ ऐसी बातें कहेगा, जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगी।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) :शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आज आप रोमांटिक मूड में होंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं। तो आज का दिन अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने प्रेम जीवन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। आपके बीच अच्छा रिश्ता रहेगा। प्यार भी रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवन साथी आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी रोमांटिक महसूस करेंगे। आज उन्हें अपने प्रिय की ईगो का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) :जीवन साथी आज कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अनुकूल है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग परिवार के सदस्यों से खुलने की कोशिश करेंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। दोस्तों के साथ अपने प्रिय को मिलवाने जा सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने विवाहित जीवन को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे, उन्हें लगेगा कि उनका जीवन साथी एक श्रेष्ठ व्यक्ति है, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा होगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में कुछ अजीब सी स्थिति महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आपके प्रिय आप से कुछ छुपा रहे हैं, जबकि स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत होगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की सफलता को देखकर बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपका प्रिय अपनी बुद्धिमानी से आपका दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज और खुशनुमा रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें