लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अधिक काम की वजह से आज आप परेशान हो सकते है लेकिन इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें क्योंकि बासी फूल और बेजान रिश्ते कभी भी ज़िंदगी को गुलजार नहीं कर सकते।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप किसी खास का साथ चाहते हैं तो क्लब या सोसाइटी का हिस्सा बन जाएँ। नए समूह और नए वातावरण में आपको कोई ऐसा मिल सकता हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजारना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका प्रियजन खुद को नजरअंदाज या संकोचित महसूस कर सकता हैं। अपनी समझदारी से इस परस्थिति को संभालें और अपने पार्टनर के लिए कुछ विशेष करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्यार में सफलता और असफलता दोनों का संयोग है बस आपके नजरिये पर निर्भर करता है। अपनी जीवनशैली को बदलिए इससे रोमांटिक रिश्ते पर एक सकारात्मक प्रभाव पैदा हो सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने सोलमेट के प्रति आज आप अधिक आकर्षित महसूस करेंगे लेकिन अपनी भावनाओं का ख़याल रखें। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए समय बिलकुल उचित है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):रोमांस और दोस्ती आपके जीवन में कई रंग ले कर आये है, इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। नए लोगों से बात करें और अपने विचारों को बांटे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए उन्हें अपनी चाहत का अहसास कराएं।अपने अनुभव और योजनाओं से आप इस समय सफलता के शिखर पर हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लवलाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ज़रूरत है। मिलन के योग बन रहे हैं, किन्तु अगर आप अपने पार्टनर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो एक बार फिर से सोच लें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी करेंगे बस एक दूसरे से कुछ न छुपाएं ताकि आपका एक दूसरे पर भरोसा ऐसे ही बने रहे।