फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 November : सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 12 Nov 2022 07:30 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 नवंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और घर परिवार में चल रही समस्या को समाप्त करके भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यों को गति देनी होगी, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपकी आज किसी वरिष्ठजन से मुलाकात होगी। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी। जीवनसाथी से  आपकी किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है।


विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए लोगों से काम करवाना होगा। आप टीम वर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपका कोई साथी आज आपकी  बात इधर से उधर कर सकता  है। इससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार में आप किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने कुछ रक्त संबंधी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर हावी हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और विनम्र व मधुर स्वभाव से आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी इगो को साइड में रख कर ही काम करना होगा।  आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना मिल सकती है। आप अपने धन का निवेश किसी बड़ी कंपनी में कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन फिर भी आप उन्हें किसी छोटी बात के चलते टाल सकते हैं। आपको अपने पिताजी से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद होने पर भी चुप रहना होगा। आप अपने लेनदेन पर पूरा ध्यान दें। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा, क्योंकि अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आप महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सफलता पा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आज आप किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। संतान के किसी आवश्यक कार्य को आज आप पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे वह आसानी से परीक्षा की तैयारियों में जुट सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लेकर आ सकता है। आप बदलाव के कारण कुछ आलस्य दिखाएंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना होगा। अपने खान पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको कोई पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपके कुछ सहयोगी आज आपसे किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं।  परिजनों के स्नेह से आज आपका कोई काम आसानी से बन जाएगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन काम ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, तभी वह हो पाएगा। आपको मितभाषी होने से समस्या हो सकती है, जो लोग जनसमर्थन के कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें कोई अधिकारी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आप अपनी मेहनत व विश्वास से किसी अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। आपके कुछ मामलों में आप शांति से निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन काम ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ और इंतजार करना होगा। आपको मितभाषी होने से समस्या हो सकती है। जो लोग जनसमर्थन के कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें कोई अधिकारी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आप अपनी मेहनत व विश्वास से किसी अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। आपके कुछ मामलों में आप शांति से निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले सुलझेंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। आप अपने मित्रों से बातचीत करते समय पूरा विश्वास बनाए रखे व उनसे अपने मन की किसी समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने से उनका व उनके कुल का नाम रोशन होगा। आपसे कोई गलती के होने के कारण आपको परिवार के सदस्यों द्वारा डांट भी खानी पड़ सकती है। आप किसी धार्मिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन के मामले में आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने गुस्से के कारण अतिउत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनसे आप घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। व्यापारियों को किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना काफी धन गंवा सकते हैं। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप सकारात्मक सोच का अच्छा लाभ उठाएंगे, जिसके कारण आप सही समय पर कोई निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर होना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन मजबूत रहेगा, लेकिन आपको  किसी पारिवारिक मामले में विनम्रता बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत वाला है। आप बड़ों का आदर व सम्मान पूरी मेहनत और लगन से करें। अपने बिजनेस के कुछ जरूरी कामों में ढील बिल्कुल ना दें। कुछ पारिवारिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। आपकी आज कोई बात कार्य क्षेत्र में कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कहीं जाने आने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप आज बाहरी लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें