फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 12 Jun 2022 12:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या करीबी मित्र इस समय आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षणों के लिए तैयार हो जाएं। इन दूरियों को कम करने के लिए आपको स्वयं कुछ प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप कुछ नया तलाश कर रहे हैं और आप भाग्यशाली हैं क्योंकि वो आपको अवश्य प्राप्त होगा। यह खोज भावनात्मक जरूरतों से जुडी हुई भी हो सकती है। जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है जिससे आप जीवन के इस चरण को अच्छे से इन्जॉय कर पाएंगे। अपने पार्टनर और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें अन्यथा आपके प्रेम की बगिया मुरझा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नयी चीज़ें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी मुहब्बत से उन्हें पूरी तरह से संतुष्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार में रचनात्मकता आपकी लवलाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी इसलिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करें।व्यावसायिक संकट को अपने पार्टनर से शेयर करें और उनसे राय लें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। यह क्षण आराम, आनंद और उपभोग से भरे हुए हैं। आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। आपके और आपने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन उत्तेजक और रोमांटिक है! भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपके जीवन में नयी ताज़गी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की ज़रूरत है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। हमदर्दी, मुहब्बत और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज़ हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):दो चाहने वालों के बीच सम्मान, प्रशंसा और सराहना होना अवश्य है। याद रखें कई बार एक मुस्कुराहट भी वो कमाल कर जाती है जो कोई अन्य चीज़ नहीं कर पाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें