फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 08 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 07 Oct 2022 05:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  आज प्रेमी, जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आएगी। आपका भाग्य पूरा साथ देगा। आपसी तालमेल जीवन में खुशियां आ सकती है। मन खुश रहेगा। धन में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आज आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा नहीं तो इसका नुकसान आपको ही होगा। आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। यही संभलने का समय भी है। किसी प्रकार का गलत व्यक्ति आपके जीवन की लय बिगाड़ सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी में तरक्की की संभावना है। प्रेम विवाह करने वाले जातकों के आज परिवार की सहमति मिल सकती है। पति-पत्नी में आपसी तालमेल के कारण जीवन सुखमय होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई-झगड़े से आप बचें। पत्नी से धन के लाभ के योग बन रहे हैं। जिससे घर में समृद्धि आएगी। प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): धन-संपत्ति से फायदा मिल सकता है। प्रेम विश्वास की नींव पर टिका होता है। आप की यही अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आप के प्रेम की नैया किनारे लगेगी।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): संभलकर चलने का दिन है। वैवाहिक दंपत्ति में भी नोक-झोंक चलती रहेगी। सोशल साइट पर किसी विदेशी से प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज विपरीत लिंग के जातकों को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। मोबाइल और नेट चैटिंग पर ज्यादा समय बीतेगा। जरूरत है आज अपने ईगो को कंट्रोल करने की। उत्साहवश आप अपने प्रेमी या साथी पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव पार्टनर या साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। दिन शुभ है। अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ शाम बिता सकते हैं। मोबाइल पर ज्यादा बातें होंगी। माता-पिता की सलाह आपके जीवन में तरक्की लाएगी। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज लव पार्टनर से अचानक खुशखबरी मिल सकती है। फेसबुक, सोशल साईट्स पर आपकी पोस्ट को काफी लाइक मिल सकते हैं। अपने प्रियतम के साथ अपनी फोटो अपडेट करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके लिए काफी शुभ दिन है। आज इस राशि के कुछ जातकों की सगाई हो सकती है। अकेले हैं तो लव पार्टनर मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पत्नी की तबीयत अगर खराब चल रही थी, तो वह अब बेहतर होगी।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी आप पर विश्वास करेगा, लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में ले जा सकती हैं। पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें