फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 07 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 07 Oct 2022 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेम जीवन की समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम संबंधों पर किसी तीसरे व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, यही आपके लिए बेहतर होगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है। जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। उनसे बातचीत करके घर की बातों पर विचार करेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  रिश्ते में आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खूबसूरत पलों का फायदा मिलेगा। आज अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेमजीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझकर प्रिय को समझाने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। फिर भी रिश्ते में प्यार बनाए रखने की कोशिश करें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने गृहस्थ जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आज रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope):  जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। प्रेमजीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रियतम को आपकी याद सताएगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन और गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया चलेगा। आपसी सामंजस्य से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस पर रहेगा। बाहर कहीं परिवार संग घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे और दिल की बातें करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें