फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 07 October: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 07 Oct 2022 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
दिन में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। इस वक्त सही प्लानिंग आगे आपके भविष्य को सुखमय बनाएगी। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। 
शुभ रंग- नारंगी

 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक रूप से खर्च ज्यादा कर सकते हैं। जो जातक विवाह करने में इच्छुक हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए सम्बन्ध बन सकते हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग-पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
नौकरी  में प्रमोशन मिलने के संकेत है। परिवार में ज्यादा समय बीतेगा।  मन प्रसन्न रहेगा। लम्बी यात्रा पर जाने का योग है। स्वयं पर नियंत्रण रखें।  नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। 
शुभ अंक -15
शुभ रंग- खाकी


 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
कार्यक्षेत्र में जातकों की नौकरी में तरक्की हो सकती है। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है। उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी। सट्टा या शेयर मार्किट पर धन व्यय न करें, दिन आपके लिए अच्छा नहीं है हानि हो सकती है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दिन नौकरी के आवेदन के लिए उत्तम रहेगा। किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों की परेशानी बढ़ सकती है। 
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जमीन- जायदाद प्रॉपर्टी में आप निवेश कर सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चने आ सकती हैं। रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
परिवार में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप धैर्य से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं और आपको सम्मान भी मिल सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- लाल

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
विद्यार्थी नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। रिश्तों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। गणित पढ़ रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिजल्ट अनुकूल आयेगा। 
शुभ अंक-10
शुभ रंग - जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
जीवनसाथी से आनंन्द की कोई खबर मिलेगी। उसके साथ शाम अच्छी गुजरेगी। आप लोगों की उमीदों पर खरे उतरेंगे, बॉस या अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें