फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 06 Jun 2022 12:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  अपने पार्टनर  से दूर होने पर आपको अपने जीवन में उसके महत्व का अहसास है और इस एहसास से आपका संबंध और भी मजबूत बना सकते हैं। आपके ग्रहों के मुताबिक आज आपकी बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल की संभावना है। पेशेवर से लेकर निजी जीवन तक सब कुछ सही चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने रिश्ते को थोड़ा और निखारें और इसके लिए प्रियतम के साथ एक ड्राइव पर जाना या कॉफ़ी पीना अच्छे विकल्प हैं। दूसरों की बातों में आकर दिन को ख़राब न करें। अभी रोमांस आपकी प्राथमिकता है और ये आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप अपनी चाहत और प्रेम को अपनी सूची में पहले स्थान पर रखने वाले हैं किंतु इससे आपका ज़रूर काम स्थगित हो सकता हैं। अपनी अतिरिक्त देखभाल और लव से आप यह साबित कर देंगे कि आप एक अच्छे प्रेमी हैं। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि अपने साथी के साथ आप आपके सारे सपनें पूरे होने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके करीबी मित्र आपकी और आकर्षित हो सकते हैं जिसके कारण रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना का योग है। अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च है लेकिन इससे आपको बैचनी हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा बस वासना पर नियंत्रण रखें क्योंकि थोड़ी सी गलती आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है। मेहनत से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर सकते हैं और अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें। आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकाले इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि नजदीकी भी बढ़ेगी। प्रशंसा एक ऐसा तरीका है जो दुश्मनों को भी खास दोस्त बना देता है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):प्यार के खेल में हार कर ही प्रेमियों की जीत होती है क्योंकि इसमें अपने साथी को खुश देखना अपनी प्रसन्नता से भी बढ़कर है। यह समय एक डिवाइन लव में खो जाने और कल्पना का सही प्रयोग करने का है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना और अवसरों का योग है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल के तारों को छेड़ देंगी। एक दूसरे से छेड़छाड़ चाहत में नए रंग भर देती है। आज आपको प्रेम संबंधी कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है। कुछ समय इंतज़ार करें और शांत रहें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है। कुछ यादगार और रंगीन पलों के लिए तैयार हो जाएं। आपका जीवनसाथी पूरी तरह से समर्पित है और हमेशा आपके साथ रहने वाला है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। आपका जीवन खुशहाल है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में संजों कर रखें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी। अपनी विजय को अपने दिल के सबसे करीबी के साथ त्यौहार की तरह मनाएं और अपने स्वीटहार्ट को धन्यवाद भी दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें