फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 June : मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों के लिए दिन बीतेगा अच्छा, मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य को लेकर कुछ प्लान बनाएंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जाएंगे जहां आपको धन लाभ हो सकता है,लेकिन जो लोग किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको अपने वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है,जिसको लेकर आप परेशान होंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य द्वारा आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी  आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को आप अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से भी सलाह मशवरा करेंगे। व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपको परेशान कर सकता है,जिसके लिए आपको किसी अधिकारी के चक्कर काटने पड़ सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पद सौंपा जा सकता है। यदि आपके कुछ पुराने कर्ज हैं,तो आप उन्हें भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और चैन की सांस लेंगे। आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइस मिल सकता है। आप संतान को किसी संस्थान में दाखिला दिलाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने आसपास मौजूद शत्रुओं से सावधान रहना होगा,क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कुछ बढे़ हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिले,तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व पुराने गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ने हैं। पिताजी से आप अपने मन की किसी समस्या को साझा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो वह कर सकते हैं उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी  होगी। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विरोध चल रहा है,तो वह भी आज समाप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। ऑफिस के काम से किसी भी विदेश की यात्रा पर भी जाना पड़ेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी आदमी की दखलअंदाजी हो सकती है,जिसके कारण उनके बीच वाद-विवाद की स्थिति पैदा होगी। आपको किसी पर भी अंधाविश्वास नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपको धोखा दे सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपके द्वारा किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी,लेकिन आपको संतान के करियर से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,जिसके लिए आपको उनके अध्यापकों से भी बातचीत करनी होगी। आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको पेट दर्द,गैस,अपच आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा और कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य द्वारा मान सम्मान मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के लिए जन्मदिन होने पर कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी,जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा और उन्हें कुछ जन सभाएं करने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर नये व्यवस्था की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा,जिसके कारण वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और आपको किसी कानूनी कार्य में भी विजय प्राप्त होती दिख रही है,जिससे आपका आत्मविश्वास गहरा होगा। आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे,उसमें माता-पिता को लेकर जाना तो बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दोस्तों का आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी भरपूर साथ मिलेगा,जिसके कारण आपका अपने दोस्तों से प्रति आत्मविश्वास और बढ़ेगा,लेकिन आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा व वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि किसी नए कार्य में निवेश करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करें बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको उसमें नुकसान हो सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और वह भागदौड़ भी व्यर्थ ही होगी। अपने किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे,जिसके लिए आपको इधर-उधर लोगों के पास मिलने जाना पड़ सकता है,लेकिन फिर भी आपको उसमें सफलता नहीं मिलेगी। यदि किसी नए व्यवसाय को करें,तो माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी और नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें