फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 06 Jul 2022 12:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने प्रेमी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं लेकिन सब होते हुए भी कुछ दिक्कतें तो उभर ही सकती हैं। आपका क्रोध करना या जल्द रुठना आपके प्रेमी जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है। इससे आप संबंधों में दूरी का अहसास कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपने जो भी पहले काम किए हैं उन्हें यदि आप सुधार नहीं पाते तो आपको काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपके शत्रुओं को मौका मिल सकता है कि वह आपके संबंधों को अन्य लोगों के समक्ष उछालें। नाना पक्ष के लोग आपके संबंधों में अपनी हामी देने में आनाकानी कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका मन एक से ज्यादा संबंधों में उलझा रह सकता हैं क्योंकि आपका झुकाव अन्य मित्रों के साथ भी अधिक बढ़ सकता है, इसलिए परिवार में आपके रिश्तों को लेकर कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन आपका अपना इस ओर से हट पाना मुश्किल हो सकता है और आपको अपने संबंधों में स्थिरता लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके इंटनेट या फोन फ्रैंड बन सकते हैं पर ध्यान रहे कि आप किसी जालसाजी़ का शिकार न हो जाएं। आप अभी तक अपने संबंधों को सभी से छुपाकर रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऎसा कब तक कर पाएंगे क्योंकि एक ना एक दिन तो यह बात सामने आ ही जाएगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस समय आपके जो भी प्रेम संबंध बने हुए हैं वह क्षणिक सुख की अनुभूति प्रदान करेगें लेकिन आने वाले समय में यह आपके लिए तनाव का रूप ले सकते हैं और आपके मान सम्मान पर आंच भी आ सकती है। आप एक बार प्रेम संबंधों का पुनरावलोकन करें और चारों ओर की परिस्थित्यों पर भी गौर फरमाएं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप संबंधों में स्थिरता लाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको भाग्य का साथ भी मिल सकता है और आप अपने प्रेम को विवाह के रूप में बदलते भी देख सकते हैं। आपके घर में इस तरह की बातें हो सकती हैं।  लेकिन आप अभी कुछ समय और अविवाहित रहकर ही बिताना चाहते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के कुछ जातकों को कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के लिए प्रति आकर्षण का भाव उत्पन्न हो सकता है। उनके साथ वह प्रेम की चाह रख सकते हैं। हैरानी की एक बात यह होगी कि आपका रुझान आज अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति की ओर भी आकर्षित हो सकता हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम प्रसंगों में लापरवाही अच्छी नही है क्योंकि रिश्तों में दूरियां आने की संभावना बनती है। प्रेमी जीवन में आप अपने भरोसे और चाहत का रंग भरेगें तब दोनों के लिए अच्छा होगा और प्रेमी जीवन में बहार आएगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें और प्रेम संबंधों में तो बिलकुल ही ना लें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आपको अपने प्यार को कुछ समय ओर देना चाहिए ताकि वह आपके व्यवहार तथा पसंद नापसंद को भली भाँति समझ सके। आपकी शीघ्रातिशीघ्र निर्णय लेने की आदत से प्रेमी की नाक में दम हो चुका होगा इसलिए वह कुछ खाली जगह दोनो के मध्य कुछ समय के लिए चाहेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपको मानसिक तनाव देने वाला रह सकता है। आपके संबंधों में जो विवाद की स्थिति उभर रही होगी वह आपको प्रेमी से दूर ले जा सकती है। इस समय आपके मनमुटावों में काफी वृद्धि रह सकती है। आप उचित निर्णय लेने में असफल रह सकते हैं और कोई न कोई वैचारिक मतभेद आपकी दूरी का कारण बन सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप दोनों में से यदि कोई एक भी दूसरे से मुक्त होना चाहता है तब मुक्ति की यह चाह आपको किसी अन्य रह पर भी ले जा सकती है। हो सकता है कोई एक किसी गलत गतिविधि में शामिल हो जाए। जिससे इसका कुप्रभाव आपके प्रेमी जीवन पर भी पड़ सकता है। जो भी करें थोड़ा सा बुद्धि का उपयोग कर के ही करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके परिवार वाले प्रेमी जीवन में आई दूरी को कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इससे आपके प्रेमी जीवन में एक बार फिर से आशा की किरण जाग उठेगी और आप फिर से स्फूर्ति व ताजगी का अनुभव महसूस करेगें। परिवार की ओर से मिली सहायता आपके प्रेमी जीवन के लिए लाभदायक बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें