फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 03 Apr 2022 05:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान जीवनसाथी की खुशी पर होगा, इसलिए आज उन्हें बहुत खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने मन की बात अपने दिलबर से कहेंगे और अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्रेम जीवन को और भी खुशनुमा बना पाएंगे और अपने प्रिय के साथ सुख भरे पल साझा करेंगे। आज उन्हें कोई तोहफा भी दे सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अब आपके जीवन साथी को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज आंखों खोल कर कदम रखने पड़ेंगे, वरना बात बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और आज की शाम अपने प्रिय के साथ बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह खाने के लिए जा सकते हैं। जहां एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों को थोड़ा तनाव मिल सकता है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव लाइफ के लिये दिन सामान्य है। लवर के व्यस्तता विवाद का कारण बन सकता है। अगर पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है तो मोबाइल पर बात करें, प्रेम जीवन में वापस आ सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। जिनसे दोस्ती लम्बी चलेगी। रिश्तेदारी में भी बदल सकती है। मन में भ्रम रहेगा। भावनात्मक हो सकते हैं। प्रेमी अगर विदेश में हैं तो उससे वीडियोकाल हो सकती है। दिन अनुकूल है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव लाइफ रंगीन रहेगी। मन मतवाला है, रोमांस से भरपूर दिन रहेगा। परिवार में अगर कोई पुरानी पारिवारिक लड़ाई चली आ रही है। तो वह बढ़ेगी। पति -पत्नी में नोंकझोंक रहेगी। लवर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दिन संभल कर चलने का है। जीवन साथी से तलाक या अलगाव हो सकता है। प्रेमी के साथ दिन बेहतर कटेगा। सोशल मीडिया पर अपने अपडेट सोच समझ कर डालें। बच्चों के साथ नोंक झोंक हो सकती हैं। वर्किंग लव पार्टनर को जीवन में उपलब्धि मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): घर से कोई दुख की खबर मिल सकती है। आपका प्रेमी आप पर विश्वास करता है, आप ज्यादा समय उसके साथ गुजारें, अपने लव रिलेशन को महत्व दें। कोई प्रलोभन जीवन साथी को गलत दिशा पर ले जा सकता है, उनका सही मार्गदर्शन करें। जीवन साथी को सम्मान मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें